उत्तरकाशी-दिनांक- 01/02/2019 की रात्रि मे समय करीब 10:40 बजे सोभेन्द्र सिंह राणा पुत्र स्व0 श्री अतर सिंह राणा नि0- सपेटा, थाना पुरोला हॉल निकट बाल विद्या मन्दिर नौगांव बड़कोट रोड़ थाना पुरोला- उत्तरकाशी द्वारा अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपने मकान मे किराये पर रहने वाले दो किरादारों जो कि अपने निजी कार्यों हेतु घर से बाहर गये हुये थे, के कमरों का ताला तोड़कर अन्दर रखे 02 गैस सिलेन्डर(इण्ड़ेन) व कुछ नगदी चोरी करने के सम्बन्ध में एक चौकी नौगांव पर लिखित तहरीर दी गयी तहरीर के आधार पर पुलिस द्वारा तुरन्त चौकी नौगांव पर मु0अ0सं0- 02/19 धारा 454/380 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। मामला पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी महोदय के संज्ञान मे आते ही एस0पी0 महोदय द्वारा थानाध्यक्ष पुरोला को तत्काल मामले की छानबीन एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था एस0पी0 महोदय के दिशानिर्देशन मे व थानाध्यक्ष पुरोला के पर्यवेक्षण मे चौकी इन्चार्ज नौगांव के नेतृत्व मे नौगांव पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही कर पतारसी-सुरागरसी करते हुये 12 घण्टे के अन्दर चोरी की उक्त घटना का खुलासा करते हुये आज दिनांक- 02/02/2019 को सुबह करीब 10:30 बजे नौगांव बड़कोट रोड पर पेट्रोल पम्प के पास की पुलिया से अभियुक्त केशव सेमवाल पुत्र अरुण सेमवाल उम्र 23 वर्ष नि0- उपराडी, थाना- बड़कोट को चुराये गये 02 गैस सिलेन्डर(इण्ड़ेन) व शत प्रतिशत नगदी के साथ गिरफ्तार किया गया, अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
वादी सोभेन्द्र सिंह राणा उपरोक्त एवं उनके किरायेदारों द्वारा उत्तरकाशी पुलिस के उक्त सराहनीय कार्य हेतु भुरी-2 प्रंसशा एवं आभार प्रकट किया गया।
उत्तराखंड में मतदाता जागरूकता अभियान शुरू
Sat Feb 2 , 2019
देहरादून-उत्तराखंड में मतदाता जागरूकता अभियान शुरू आम जन को चुनाव व मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश अनुसार राज्य मुख्यालय देहरादून में कुछ मतदाता जागरूकता अभियान प्रस्तावित हुए हैं। जिसके अंतर्गत पहला कार्यक्रम आगामी 4 फरवरी को रायपुर चैक पर निर्धारित किया गया है […]
You May Like
-
ऋषिगंगा झील से हो रहे रिसाव का होगा आंकलन,टीम रवाना
Pahado Ki Goonj February 12, 2021


