देहरादून। सोमवार की सुबह मसूरी के क्यारकुली गांव के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया। मछली तालाब के किनारे खेलते समय दो मासूम भाईयों की उसमें डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद से परिवार में मातम छाया हुआ है। दोनों मृतकों के शव को पुलिस ने अपने कब्जेे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक बच्चों के पिता तालाब के पास स्थित फार्म हाउस में नौकरी करते हैं। सोमवार को वह काम पर गए थे। उनके साथ उनके पांच साल और साढ़े तीन साल के दोनों बेटे भी चले गए। दोनों वहां खेल रहे कि अचानक पैर फिसलने से वे तालाब में गिर गए। आनन फानन बच्चों को ग्रामीणों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन वहां डॉक्टरों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। भट्टा गांव आयुर्वेदिक अस्पताल की डॉक्टर निधि गुरुंग ने बताया कि जब तक बच्चों को लाया गया दोनों की मौत हो चुकी थी। कोतवाल मसूरी गिरीश चन्द्र शर्मा ने बताया कि घटना सुबह करीब दस बजे की है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। आगे की कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी है।
सीएम ने केन्द्रीय सड़क निधि के अन्तर्गत सड़कों की मरम्मत के लिये प्रदान की 142 करोड़ की धनराशि
Mon Oct 25 , 2021
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सी०आर०आई०एफ० (केन्द्रीय सड़क अवसंरचना निधि) के अन्तर्गत जनपद देहरादून में जोगीवाला – लाडपुर-रायपुर रोड-सहस्त्रधारा क्रॉसिंग होते हुए मानसिंह के निकट तक सड़क का चौड़ीकरण एवं सौन्दर्यीकरण कार्य हेतु 77 करोड़ 53 लाख रूपये, विधानसभा क्षेत्र कालाढूंगी के सरदारनगर- बाजपुर- केशोवाला- कोटाबाग कालाढूंगी राजमार्ग संख्या […]

You May Like
-
अफगानिस्तान के लिए भारत ने की 116 परियोजनाओं की घोषणा
Pahado Ki Goonj September 22, 2017

