HTML tutorial
HTML tutorial

बद्रीनाथ धाम के कपाट बंद होने के साथ चारधाम यात्रा का समापन

Pahado Ki Goonj

बद्रीनाथ धाम की कपाट बंद होने के साथ चारधाम यात्रा का विधिवत समापन, मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं

-इस यात्रा वर्ष रिकॉर्ड यात्रियों ने किये चारधामों के दर्शन

देहरादून। भू-बैकुंठ श्री बदरीनाथ धाम की कपाट बंदी के साथ ही चारधाम यात्रा का भी विधिवत समापन हो गया है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर देश-विदेश के तमाम श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए यात्रा के सफल संचालन हेतु तमाम विभागों का भी आभार प्रकट किया है।

गौरतलब है कि इस बार रिकॉर्ड साढ़े छियालीस लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने चारधामों के दर्शन किये। अकेले 17 लाख 60 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने भगवान बदरीविशाल के दर्शन कर पुण्य कमाया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री चारधामों के कपाट बंद होने के अवसर पर तीर्थयात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस बार रिकॉर्ड यात्रियों का चारधाम की यात्रा पर आना यह भी परिलक्षित करता है कि राज्य सरकार द्वारा की गई बेहतर व्यवस्थाओं के चलते संभव हो सका है। उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में वर्तमान में श्री केदारनाथ धाम एवं श्री बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है जिससे आनेवाले यात्राकाल में तीर्थयात्रियों एवं आम जनमानस को पर्याप्त सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने अपने हालिया दौरे के दौरान केदारनाथ धाम एवं हेमकुंट धाम के लिए रोपवे की आधारशिला रखी है जिससे आने वाले दिनों में यह दोनों यात्राएं न केवल सुगम बल्कि सुरक्षित हो सकेंगी। मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं में जुटे रहे तमाम विभागों के कार्मिकों का भी आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि सरकारी विभागों के बीच बेहतर सामंजस्य एवं स्थानीय लोगों की भागीदारी से ही कुशलता पूर्वक यात्रा संभव हो सकी है।

Next Post

गुड न्यूज आधार कार्ड को लेकर आई बड़ी जानकारी, सरकार ने दिया ये जरूरी निर्देश

नई दिल्ली, देशभर के करोड़ों आधार कार्डधारकों के लिए बड़ी खबर है। अगर आपके पास भी आधार कार्ड है तो क्या आपको भी सरकार की तरफ से 4,78,000 रुपए का लोन दिया जा रहा है? बता दें आज के समय में कोई भी काम करने के लिए आधार कार्ड का इस्तेमाल […]

You May Like