देहरादून। दून सहित उत्तरकाशी, हरिद्वार, नैनीताल और चंपावत में कहीं-कहीं तेज गर्जना के साथ हल्की बारिश होगी। फिलहाल भारी बारिश की संभावना नहीं जताई है।
मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी दून में भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और शनिवार की शाम या रात में कुछ स्थानों पर तेज गर्जना के साथ हल्की बारिश की संभावना है। बता दें, पिछले दिनों पश्चिमी विक्षोभ की अत्यधिक सक्रियता और दक्षिणी-पूर्वी हवाओं के दबाव के चलते मैदान से लेकर पहाड़ तक मौसम का मिजाज बदल गया था।यमुनोत्री हाईवे के साथ ही यमुनोत्री पैदल मार्ग पर आवाजाही सुचारू रूप से हो रही है। यमुनोत्री धाम के आखिरी प्रमुख पड़ाव जानकीचट्टी पुलिस चौकी प्रभारी गंभीर तोमर ने बताया कि सुबह से अभी तक 400 यात्रियो ने यमुनोत्री धाम पहुंचकर मां यमुना के दर्शन किए।
कांग्रेस ने फिर शुरू किया अपना जनसंपर्क अभियान
Sat Oct 23 , 2021
हरिद्वार। आपदा के बाद जनपद में कांग्रेस का जनसंपर्क अभियान पूर्व की भांति जोर शोर से फिर शुरू हो गया है। इस अभियान के तहत कांग्रेसी टोलियां बनाकर बाजारांे व गली मुहल्लों में जाकर लगातार जनसंपर्क कर रहे है। इस अभियान का उद्देश्य कांग्रेस की विकासपरक नीतियां जन जन तक […]

You May Like
-
पुरोला में जनता दरबार का आयोजन किया गया है
Pahado Ki Goonj December 30, 2018

