देहरादून। प्रेमनगर क्षेत्र में डबल मर्डर का मामला अभी सुलझा ही नहीं था कि 36 घंटे के भीतर देहरादून में एक और मर्डर हो गया। सहस्त्रधारा के शेरा गांव में नदी से युवक का शव मिला है। प्रारंभिक जांच में मामला हत्घ्या का लग रहा है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस इस मामले में हर स्तर पर छानबीन में जुट गयी है।मिली जानकारी के अनुसार सहस्त्रधारा रोड स्थित गांव शेरा में नदी से 20 साल के युवक का शव मिला। बताया जा रहा है कि युवक के सिर पर कई चोट के निशान पाए गए हैं। मृतक की पहचान परवीन भंडारी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार परवीन ड्राइवर था। पोस्टमार्टम के किए शव को कोरोनेशन अस्पताल लाया गया, जिसके बाद हत्या के कारणों का पता लग सकेगा। इस मामले में पुलिस हर एंगल से विचार कर छानबीन में जुट गयी है। इससे पहले मंगलवार रात विकासनगर में एक युवक की हत्या और बुधवार सुबह प्रेमनगर के धौलास में महिला और नौकर की हत्या के मामले सामने आए हैं। लगातार हत्या की घटना से पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
बलबीर गिरि बने नरेंद्र गिरि के उत्तराधिकारी, पांच अक्टूबर को होगी ताजपोशी
Thu Sep 30 , 2021
हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष ब्रह्मलीन श्रीमहंत नरेंद्र गिरि के कथित सुसाइड नोट की गुत्थी ं हालांकि अभी नहीं सुलझी है। नरेंद्र गिरि के शिष्य आनंद गिरि को हरिद्वार लाकर सीबीआई ने 8 घंटे पूछताछ की है। इस पूरे घटनाक्रम के बीच अखाड़े के पंच परमेश्वरों ने संत […]

You May Like
-
कारोबारी से लूट का खुलासा, यूपी के 4 बदमाश गिरफ्तार
Pahado Ki Goonj September 20, 2021

