HTML tutorial
HTML tutorial

घर-घर रोजगार गारंटी पहुंचाने के लिए कर्नल कोठियाल राज्य में चलाएंगे यात्रा

Pahado Ki Goonj

देहरादून। उत्तराखंड में अरविंद केजरीवाल की रोजगार गारंटी को घर-घर तक पहुंचाने के लिए कर्नल रिटा. अजय कोठियाल राज्य में रोजगार गारंटी यात्रा चलाएंगे। यह बात आम आदमी पार्टी प्रभारी दिनेश मोहनिया ने कही है।
बता दें कि कर्नल रिटा. अजय कोठियाल आगामी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री प्रत्याशी हैं।आप प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने देहरादून में मीडिया को बताया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की रोजगार गारंटी को घर-घर पहुंचाने के लिए कर्नल कोठियाल रोजगार गारंटी यात्रा चलाएंगे। उत्तराखंड के बेरोजगार युवाओं को इस रोजगार गारंटी यात्रा से बड़ी उम्मीदें हैं।
प्रदेश प्रभारी मोहनिया ने कहा कि आगामी 25 सितंबर से उत्तराखंड में रोजगार गारंटी यात्रा की शुरुआत होगी और यह यात्रा नैनीताल विधानसभा से निकाली जाएगी। इस यात्रा को बेरोजगार युवा हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। आम आदमी पार्टी सभी 70 विधानसभाओं में रोजगार गारंटी यात्रा निकालेगी। इस यात्रा के दौरान 300 नुक्कड़ सभा, 70 जनसभाएं और हर दिन रोड शो होगा। बताया कि पहले चरण में नौ विधानसभाओं में 25 सितंबर से तीन अक्तूबर तक रोजगार गारंटी यात्रा चलेगी।
25 सितंबर को नैनीताल, 26 को भीमताल, 27 को रानीखेत, 28 को सल्ट, 29 को द्वारहाट, 30 को सोमेश्वर, 1 अक्तूबर को अल्मोड़ा, 2 को कपकोट और 3 को बागेश्वर विधानसभा में रोजगार गारंटी यात्रा निकाली जाएगी।

Next Post

सीएम धामी ने किया आईएसबीटी का औचक निरीक्षण

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरूवार को अचानक आईएसबीटी पहुंच गए। यहां उन्होंने औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने आईएसबीटी पर कई खामियां देखीं। जिनको लेकर अधिकारियों को फटकार लगाते हुए तत्काल प्रभाव से व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के आदेश दिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर […]

You May Like