HTML tutorial
HTML tutorial

गंगा पूजन के बाद हरदा के बिना शुरू हुई कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा

Pahado Ki Goonj

हरिद्वार। कांग्रेस की तीन दिवसीय परिवर्तन यात्रा का दूसरा चरण आज धर्मनगरी हरिद्वार से शुरू हो गया है। हरिद्वार शहर में सुबह 10 बजे दूधाधारी चौक से परिवर्तन यात्रा का आगाज हुआ। इससे पहले हरकी पौड़ी पहुंचकर गंगा पूजन और दुग्धाभिषेक करने के बाद कांग्रेस का काफिला ज्वालापुर के लिए रवाना हुआ। इस परिवर्तन यात्रा में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह समेत कई नेता शामिल हैं।
बता दें कि शुरुआत में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी यात्रा में शामिल थे, लेकिन एकाएक पंजाब में उठे संकट के कारण उनको तुरंत पंजाब भेजा गया है। हालांकि, हरीश रावत की बेटी अनुपमा यात्रा में मौजूद हैं। कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा सुबह करीब साढ़े 11 बजे दूधाधारी चौक से हरकी पैड़ी के लिए निकली। हरकी पैड़ी पर दुग्धाभिषेक और गंगा पूजन के बाद यात्रा ज्वालापुर के लिए रवाना हुई.कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा सुबह करीब साढ़े 11 बजे दूधाधारी चौक से हरकी पैड़ी के लिए निकली। हरकी पैड़ी पर दुग्धाभिषेक और गंगा पूजन के बाद यात्रा ज्वालापुर के लिए रवाना हुई। ज्वालापुर में यात्रा का स्वागत होगा। इसके बाद भेल में जनसभा होगी और फिर बहादराबाद के लिए रवाना होगी। बहादराबाद में जनसभा के बाद यात्रा रुड़की के लिए रवाना होगी। तीन दिवसीय यात्रा के दूसरे दिन रविवार को देहात विधानसभा क्षेत्रों में यात्रा निकलेगी। सोमवार को यात्रा फेरूपुर से कनखल पहुंचेगी, जहां जनसभा होगी।

Next Post

जन आशीर्वाद यात्रा का ऋषिकेश में भव्य स्वागत

ऋषिकेश। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में कुछ ही वक्त का समय बचा है। ऐसे में सत्तारूढ़ दल भाजपा दोबारा सत्ता में आने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जन आशीर्वाद यात्रा ऋषिकेश पहुंची, हां यात्रा का पुष्पवर्षा से स्वागत हुआ। इस दौरान […]

You May Like