हल्द्वानी। भाजपा जिलाध्यक्ष नैनीताल प्रदीप बिष्ट के घर हुआ ब्लास्ट फिलहाल पुलिस व जांच एजेंसियों के लिए पहेली बना हुआ है। मामले की गहन जांच का दावा किया जा रहा है। घटनास्थल पर डीआइजी नीलेश भरणे भी पहुंच गए हैं। फिलहाल अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हालांकि 12 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं।
हीरानगर स्थित भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट के घर रात 12.30 बजे ब्लास्ट हो गया था। ब्लास्ट की वजह से भूतल की खिड़कियां और दरवाजे क्षतिग्रस्त हो गए थे। इसके चलते रात में घर पर भीड़ जमा हो गई थी। डीएम धीराज गर्ब्याल समेत तमाम पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। बुधवार की सुबह से ही जिलाध्यक्ष के घर पर भीड़ जुट गई थी।
कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने भी जायजा लिया और अधिकारियों को तत्काल मामले का पर्दाफाश करने के निर्देश दिए। डीआइजी आनंद भरणे भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि घटना की हर एंगल से जांच की जा रही है। फिलहाल कारण अज्ञात हैं। इसके बावजूद अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आइटीबीपी की एक्सपर्ट कमेटी भी जांच को पहुंची। बम स्क्वायड भी मौके पर जांच में जुटा है।घटना की सूचना से ही हीरानगर स्थित जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट के आवास पर भाजपा नेताओं समेत उनके समर्थकों का जमावड़ा लग गया। तमाम लोग फोन से उनसे पूछकर मामले की जानकारी ले रहे हैं।जांच में जुटी टीम कभी आकाशीय बिजली गिरने की बात कर रहे, तो कभी गैस लीक होने का तर्क दे रहे हैं। कभी कुछ गैसों के लीक होने के मामले की भी जांच कर रहे हैं। फिलहाल जांच एजेंसियां कुछ भी स्पष्ट तौर पर कहने से बच रही हैं।
रिटायर्ट ले जनरल गुरूमीत सिंह ने ली उत्तराखण्ड के राज्यपाल के रूप में शपथ
Wed Sep 15 , 2021
देहरादून। भारतीय सेना से रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने उत्तराखंड के नए राज्यपाल के तौर पर बुधवार को शपथ ग्रहण की। एक औपचारिक समारोह के दौरान राज भवन में शपथ ग्रहण के दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उनकी कैबिनेट के प्रमुख सदस्य उपस्थित थे। राज भवन […]

You May Like
-
लोकतंत्र के चार पाये में न्यायधीश, पत्रकार सारे आम मारे जारहे है, आप अब देश को किस ऒर लेजाना चाहते है, यह अर्जुन की भांति आपको शीघ्र निर्णय लेना हैआज निर्भिक पत्रकार आंदोलन के शिल्पी स्व कुवंर प्रशून की 12वी पुण्य तिथि पर सची श्रद्धांजलि पत्रकार बिरादरी को संघर्ष करने के लिए समर्पित आपके संघर्ष करने के लिए है, आज कुँवर प्रसून जैसे लोगो की जरुरत है
Pahado Ki Goonj July 15, 2018
-
पुरोला में जनता दरबार का आयोजन किया गया है
Pahado Ki Goonj December 30, 2018

