देहरादून। राजधानी के नानूरखेड़ा स्थित राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे की मौजूदगी में वर्चुअल माध्यम से जन शैक्षिक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश भर के 300 से ज्यादा स्कूलों के प्रधानाचार्य और अध्यापक वर्चुअल माध्यम से जुड़े।
इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से विद्यालयी शिक्षा में सुधार को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गईं। इसके तहत मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में बालिकाओं के लिए अलग से शौचालय बनाशुरुआती दौर में स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम के तहत प्रदेश के सभी 13 जनपदों के 200 सरकारी स्कूलों को कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए चिन्हित किया गया है। इसके तहत कक्षा 9 से लेकर कक्षा बारहवीं तक के छात्रों को 4 साल तक ऑटोमोबाइल टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी, रिटेल, इलेक्ट्रॉनिक, ब्यूटी एंड वैलनेस, मल्टी स्किलिंग, एग्रीकल्चर हार्डवेयर और प्लंबर के काम का प्रशिक्षण दिया जाएगा। सीएम ने की घोषणा की. सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा 9वीं से लेकर कक्षा 12वीं तक के छात्रों के लिए स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम का भी शुभारंभ किया है। वहीं, दूसरी तरह वर्चुअल कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने सरकारी स्कूलों के छात्रों को मिलने वाली दो बड़ी छात्रवृत्तियों की धनराशि में भी बढ़ोत्तरी की घोषणा की है। इसके तहत मुख्यमंत्री ने शिवानंद नौटियाल छात्रवृत्ति की धनराशि को ₹250 से बढ़ाकर ₹1500 करने की घोषणा की है। वहीं, श्रीदेव सुमन छात्रवृत्ति की धनराशि को भी ₹150 से बढ़ाकर ₹1000 करने की घोषणा की है।
जाखन गांव में फटा बादल, एक की मौत
Fri Aug 27 , 2021
देहरादून। देहरादून जिले में विकासनगर के पष्टा क्षेत्र के जाखन गांव में बादल फटा। इस दौरान एक मकान भरभरा कर गिर पड़ा, जिससे एक शख्स की मलबे में दबकर मौत हो गई। वहीं, दर्जनों किसानों के खेतों में मलबा आने से फसलों को नुकसान पहुंचा है। वहीं, तीन पावर हाउसों […]

You May Like
-
उत्तराखंड में नहीं थम रहा डेंगू, 18 और मरीजों में पुष्टि
Pahado Ki Goonj September 29, 2017


