देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू हो गया है। इसी के साथ ही राजनीतिक दलों ने भी सरकार के खिलाफ हल्ला बोलना शुरू कर दिया है। भू-कानून की मांग को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल ने विधानसभा कूच किया। हालांकि पुलिस ने उन्हें बेरिकेडिंग लगाकर रोक दिया।
उत्तराखंड क्रांति दल ने विधानसभा सत्र के पहले दिन ही सरकार के खिलाफ हल्ला बोला। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां और दल का झंडा लिए विधानसभा कूच के लिए निकले, लेकिन पहले से ही मुस्तैद पुलिस ने सभी कार्यकर्ताओं को बैरिकेडिंग लगाकर रिस्पना में रोक दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग पर चढ़ उसे पार करने की भी कोशिश।यूकेडी कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ हल्की धक्का-मुक्की भी हुई, जिसके बाद सभी प्रदर्शनकारी वहीं धरने पर बैठ गए। इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बता दें कि, विधानसभा सत्र के पहले दिन सदन में दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि दी गई।
One thought on “भू-कानून की मांग को लेकर यूकेडी ने किया विधानसभा कूच”
Comments are closed.
सड़क किनारे मिली नवजात बच्ची, चीता पुलिस ने बचाई जान
Mon Aug 23 , 2021
ऋषिकेश। तीर्थ नगरी ऋषिकेश से मानवता को शर्मसार करने वाली एक तस्वीर सामने आयी है। नेपाली फार्म के पास सड़क किनारे एक नवजात बच्ची मिली है। बच्ची चीता पुलिस को देर रात दो बजे गश्त के दौरान मिली है। पुलिस ने बच्ची की सूचना रायवाला थाने को दी और वाहन […]

You May Like
-
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के समक्ष इजराइली व्यापारिक कम्पनी प्योरमैजिक लिमिटेड के सीईओ टोमर पेलेड व उत्तराखण्ड सरकार की ओर से हर्बल रिसर्च एण्ड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (एचआरडीआई) के डायरेक्टर चन्द्रशेखर सनवाल के मध्य एल्गी (शैवाल) की फार्मिंग, प्रोसेसिंग व एंटी आक्सीडेंट अस्ट्राजन्थिंग के लिए 25 करोड़ रूपये का एमओयू हस्ताक्षरित किया गया
Pahado Ki Goonj December 28, 2018



हम आपके साथ है और उत्तराखंड राज्य के लिए जान भी देनी पड़ी तो ओ भी दे देंगे….. 🙏🙏🙏🙏🇮🇳🇮🇳🇮🇳