HTML tutorial
HTML tutorial

थाना कोतवाली उत्तरकाशी व थाना धरासू में अवैध स्मैक के साथ तीन गिरफ्तार ।

Pahado Ki Goonj

थाना कोतवाली उत्तरकाशी व थाना धरासू में अवैध स्मैक के साथ तीन गिरफ्तार ।

उत्तरकाशी :-
मणिकांत मिश्रा,पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी का नशे का कारोबार करने वालों के प्रति अभियान लगातार जारी है, जिसका परिणाम दिन-प्रतिदिन सभी के सामने है अपनी बेहतर पुलिसिंग के कारण उनके द्वारा जनपद में किसी भी प्रकार के अवैध कार्य करने वालों को उनके अंजाम तक पहुंचाया जा रहा है।
इसी क्रम में विगत बुधवार को हीरालाल बिज्लवांण, पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी के पर्यवेक्षण में जनपद के *थाना कोतवाली उत्तरकाशी व थाना धरासू* में *अवैध स्मैक के साथ 03 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई है। जिसमें कल देर रात्रि को विनोद थपलियाल थानाध्यक्ष कोतवाली उत्तरकाशी की देखरेख में *चौकी डुण्डा थाना कोतवाली उत्तरकाशी पुलिस* द्वारा आमजन की सूचना के आधार पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चैकिंग अभियान चलाते हुये स्थान रुणवासा शनि मन्दिर* के पास *वाहन संख्या UK07DU-3032 (स्विफ्ट कार) में सवार विनोद नौटियाल पुत्र हर्षमणि नौटियाल निवासी ग्राम भकड़ा हिटाणु त0 डुण्डा जनपद उत्तरकाशी उम्र 33 वर्ष व सन्दीप घलवान पुत्र स्व0 कुशाल लाल निवासी उपरोक्त उम्र 31 वर्ष के कब्जे से 5.50 ग्राम अवैध स्मैक* बरामद की गई।
बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर उक्त दोनो व्यक्तियों के विरुद्ध चौकी डुण्डा थाना कोतवाली उत्तरकाशी में अवैध स्मैक का परिवहन करने पर *NDPS Act की धारा 8/21/60 में मुकदमा दर्ज किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी पुलिस टीम में
1-उ0नि0 संजय शर्मा-चौकी प्रभारी डुण्डा
2-कानि0 राजेन्द्र सिंह-चौकी डुण्डा
3-कानि0 अजय रमोला-चौकी डुण्डा
4-कानि0 मेहरबान-चौकी डुण्डा आदि शामिल थे ।

इसके अतिरिक्त गजेन्द्र दत्त बहुगुणा,प्रभारी निरीक्षक धरासू* के नेतृत्व में कल देर सायं को ही *धरासू पुलिस* द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों के प्रति चैकिंग अभियान चलाते हुये *स्थान पीपलमण्डी बाईपास* के पास से केशव रमोला पुत्र नारायण सिंह रमोला निवासी वीरपुर डुण्डा थाना कोतवाली उत्तरकाशी उम्र 27 वर्ष। को *3.05 ग्राम अवैध स्मैक* के साथ गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर उक्त व्यक्ति के *विरुद्ध थाना धरासू में NDPS Act की धारा 8/21/27 में अभियोग पंजीकृत* किया गया। अभियुक्त को आज मा0 न्यायालय पेश किया जायेगा। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
पुलिस टीम-*
1-उ0नि0 मेघा आलकोटी- थाना धरासू
2-कानि0 कमल नेगी- थाना धरासू
3-कानि0 अमित कुमार-थाना धरासू आदि शामिल थे ।पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी द्वारा बताया गया कि जनपद में अवैध नशे का कारोबार करने वालों को किसी भी दशा में बख्शा नहीं जायेगा,शुरुआत से ही मेरे द्वारा जनपद में बढते नशे के अवैध कारोबार को पूर्ण रुप से खत्म करने के लिए नशा मुक्त उत्तरकाशी अभियान चलाया हुआ है, जिसमें हमारी उत्तरकाशी पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई भी की जा रही है। उनके द्वारा बताया गया कि कल जो हमारे द्वारा स्मैक पकडी गई है यह अल्प मात्रा में थी फिर भी हमारा लक्ष्य उत्तरकाशी को नशा मुक्त करने का है और यह प्रयास हमारा लगातार जारी रहेगा। अवैध नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को चाहे व बेचने वाला हो या खरीदने वाला अथवा उसके पास अवैध सामान कम मात्रा में भी होगा तो भी उसके विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जायेगी।

Next Post

पद की गरिमा के अनुरूप बात करें रेखा आर्यः गणेश गोदियाल

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने मंत्री रेखा आर्य को अपने पद की गरिमा के अनुरूप बात करने की हिदायत दी है। गोदियाल ने कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में मीडिया से वार्ता के दौरान कहा कि मंत्री रेखा आर्य के पति के खिलाफ जिन गंभीर धाराओं में उत्तर […]

You May Like