देहरादून। अनारवला व कुठालगेट पेयजल योजनाओं की काबीना मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों संग समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए समय पर योजना को पूर्ण करने के निर्देश दिए। कुठालगेट पेयजल योजना के लिए 224.53 लाख व अनारवाला पेयजल योजना के लिए 171.23 लाख की स्वीकृति प्रदान हो चुकी है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि अनारवाला पेयजल योजना व कुठालगेट पेयजल योजना की स्वीकृति से क्षेत्र में पेयजल की समस्या का निराकरण होगा। इन योजनाओं से अनारवाला, नयागांव, मालसी व कुठालगेट क्षेत्र के नागरिक लाभान्वित होंगे। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि दोनों योजनाओं पर तेजी से कार्य शुरू करें। ताकि क्षेत्र की जनता को शीघ्र ही इन पेयजल योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सके। जल संस्थान की अधिशासी अभियंता मोनिका वर्मा ने बताया कि योजना के तहत एक-एक ट्यूबवेल व ओवरहेड टैंक का निर्माण किया जाएगा। अनारवाला पेयजल योजना के लिए नगर निगम से भूमि आवंटित होनी है।इस पर काबीना मंत्री ने नगर आयुक्त को पेयजल योजना से संबंधित भूमि आवंटन की प्रक्रिया यथाशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर भाजपा शहीद दुर्गामल्ल मंरूल के अध्यक्ष राजीव गुरुंग, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुंडीर, पार्षद सुंदर सिंह कोठाल, ज्योति कोटिया, निर्मला थापा, सुरेंद्र बगरियाल, जल संस्थान के सहायक अभियंता पीके कंसल आदि उपस्थित रहे।
3.95 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक गिरफ्तार ।
Thu Jul 8 , 2021
3.95 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक गिरफ्तार । बडकोट :- यमुनाघाटी क्षेत्राधिकारी और प्रभारी निरीक्षक बडकोट के पर्यवेक्षण में बुधवार को थाना बडकोट पुलिस द्वारा चैकिंग अभियान के दौरान स्थान निकट गढ़वाल मण्डल अतिथि विश्राम दोबाटा के पास अभियुक्त अमित रावत पुत्र श्री जयदेव सिंह रावत निवासी वार्ड नं0 […]
You May Like
-
इंडोनेशिया में222लोगों की सुनामी से मौत
Pahado Ki Goonj December 24, 2018
-
जनता मिलन कार्य्क्रम में सीएम ने सुनी जनसमस्याए
Pahado Ki Goonj September 4, 2021


