HTML tutorial
HTML tutorial

गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 2 की मौत, 6 घायल

Pahado Ki Goonj

पिथौरागढ़। वड्डा से कटियानी जा रही एक बोलेरो जीप असंतुलित होकर गहरी खाई में जा गिरी। मंगलवार रात हुए इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गयी जबकि 6 लोग घायल है। घायलों का पिथौरागढ़ जिला चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि बोलेरो जीप वड्डा से सवारी भरकर कटियानी को जा रही थी। तभी गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और सन्न के पास गाड़ी गहरी खाई में जा गिरी। मंगलवार शाम वड्डा कस्बे से सवारी भरकर एक बोलेरो जीप कटियानी जा रही थी। सन्न के पास चालक का जीप से नियंत्रण हट गया और जीप गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में वाहन स्वामी अर्जुन सिंह की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि जगजीवन राम की मौत इलाज के दौरान हुई। वहीं हादसे में सभी घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। जिलाधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना वहीं शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Next Post

यूकेडी के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष ने टीएचडीसी को बचाने के लिए पीएम को लिखा पत्र

देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष एवं संरक्षक त्रिवेंद्र सिंह पंवार ने प्रधानमंत्री सहित पांचों सांसदों को पत्र लिखकर टीएचडीसी को बचाने की मांग की है। पत्र में उन्होंने बताया कि टिहरी जल विकास निगम की स्थापना देश की महत्वाकांक्षी टिहरी बांध परियोजना के निर्माण के लिए की […]

You May Like