ऋषिकेश। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान
के तहत मुनि की रेती थाना क्षेत्र में एसओजी टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। एसओजी टीम ने 23 पेटी अवैध शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
एसओजी प्रभारी विक्रम बिष्ट ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एसओजी की टीम ने कार्रवाई की है। उन्होंने बताया कि मूलरूप से शिवपुरी का रहने वाले राकेश सिंह भंडारी को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मुनि की रेती पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम के द्वारा क्षेत्र में लगातार अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि आगे अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
तीन राज्य में कोरोना के डेल्टा प्लस वैरिएंट के मामले मिलने के बाद उत्तराखण्ड में अलर्ट
Sat Jun 26 , 2021
देहरादून। तीन राज्यों में कोरोना के डेल्टा प्लस वैरिएंट के मामले मिलने के बाद जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर महाराष्ट्र, तमिलनाडु और मध्यप्रदेश से आने वाले यात्रियों पर पैनी नजर रखी जा रही है। गौर हो कि डेल्टा प्लस वैरिएंट को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर इन […]

You May Like
-
किसानों का ध्यान रखना सरकार की जिम्मेदारीःइंदिरा
Pahado Ki Goonj November 24, 2020


