देहरादून,मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावतऔर सांसद श्रीमती माला राज लक्ष्मी साह ने छावनी परिषद् गढ़ी कैन्ट में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त पुनर्निर्मित केन्टोनमेंट जनरल हॉस्पिटल (बबब थ्ंबपसपजल) का शुभारम्भ किया। इस हॉस्पिटल में 150 ऑक्सीजन बेड की व्यवस्था है। जिसमें 10 बेड में आईसीयू एवं 11 वेंटिलेटर की व्यवस्था भी है। इस अस्पताल का पुनर्निर्माण मात्र 45 दिन में किया गया।
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि छावनी परिषद द्वारा बहुत कम समय में आधुनिक सुविधायुक्त अस्पताल का पुनर्निर्माण किया गया, इसके लिए उन्होंने छावनी परिषद के अध्यक्ष ब्रिगेडियर एस.एन सिंह एवं सीईओ सुश्री तनु जैन का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड की तीसरी संभावित लहर के दृष्टिगत राज्य में सभी तैयारियां की गई है। राज्य में ऑक्सीजन बैड, आईसीयू, वेंटिलेटर आदि की पर्याप्त व्यवस्था है। जिला अस्पतालों के अलावा सीएचसी स्तर तक भी ऑक्सीजन प्लांट लगाये जा रहे हैं। डीआरडीओ के सहयोग से ऋषिकेश एवं हल्द्वानी में आधुनिक कोविड केयर सेंटर की स्थापना की गई है।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि छावनी परिषद में इस अस्पताल के पुनर्निर्माण से मरीजों को ईलाज के लिए अन्यत्र नहीं भटकना पड़ेगा। पिछले कुछ समय में राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं में तेजी से सुधार हुआ है। देहरादून में ऑक्सीजन बेड, आईसीयू बेड और वेंटिलेटर की संख्या में काफी वृद्धि की गई है।
इस अवसर पर सांसद श्रीमती माला राज्यलक्ष्मी साह, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक हरवंश कपूर, छावनी परिषद के अध्यक्ष ब्रिगेडियर एस.एन सिंह, सीईओ सुश्री तनु जैन, महन्त कृष्ण गिरी, महन्त भरत गिरी आदि उपस्थित थे।
स्वामी दर्शन भारती ने लबजिहादियों की चुंगल से लड़कियों को छुटाने के लिए सोसियल मीडिया औऱ पुलिस आभार व्यक्त किया
Thu Jun 17 , 2021
देहरादून पहाडोंकीगूँज, स्वामी दर्शन भारती ने लबजिहादियों की चुंगल से लड़कियों को छुटाने के लिए सोसियल मीडिया औऱ पुलिस आभार व्यक्त करते हुए कहा कि फोटो से मित्रों एवं पुलिस की खोजबीन से मित्रों महिला अपने घर पहुंच चुकी है। बहुत सारे लोग इस मातृशक्ति की बहुत चिंता कर […]
You May Like
-
घी खाइए सेहत का खजाना पाइए
Pahado Ki Goonj January 31, 2018
-
गोमाता का आधार कार्ड: गायों के लिए अब यूनिक आईडी नंबर
Pahado Ki Goonj September 22, 2017
-
आंगन से 8 साल की बच्ची को उठा ले गया गुलदार, शव बरामद
Pahado Ki Goonj September 20, 2021


