HTML tutorial
HTML tutorial

दो बच्चों की मांग प्रेमी संग फरार

Pahado Ki Goonj

हल्द्वानी। कालाढूंगी के कोटाबाग में एक विवाहिता अपने दो मासूम बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई। बच्चों में एक 15 दिन का दुधमुंहा और दूसरा दो साल का मासूम है। मामले में महिला के पति ने पुलिस से शिकायत करते हुए पत्नी को ढूंढने की गुहार लगाई है।
बताया जा रहा है कि रात को महिला बच्चे, पति और ससुराल वालों के सो जाने के बाद घर से 15,000 नकदी, जेवरात और कपड़े लेकर फरार हो गईं। महिला के पति ने गांव के ही एक युवक पर पत्नी को भगाने का आरोप लगाया है। युवक ने कहा है कि पत्नी और उसके प्रेमी के प्रेम प्रसंग को लेकर कोटाबाग पुलिस चैकी में शिकायत भी की थी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। समय रहते पुलिस ने कार्रवाई की होती तो उसकी पत्नी नहीं भागती। थाना प्रभारी दिनेश नाथ महंत ने बताया कि महिला की तलाश की जा रही है।

फोटो डी 4

Next Post

उत्तराखंड में 25 मई तक बढ़ा कोविड कर्फ्यू

देहरादून। उत्तराखंड में दिन-प्रतिदिन कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं, जिसे देखते हुए राज्य सरकार ने कोविड कर्फ्यू को एक हफ्ते और बढ़ा दिया है। इस दौरान आवश्यक सेवाओं के लिए घर से बाहर निकलने वाले लोगों को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत ना हो इसे देखते […]

You May Like