HTML tutorial
HTML tutorial

सख्ती पर विचारः विवाह में जाने के लिए कोरोना टेस्ट करवाना होगा जरूरी

Pahado Ki Goonj

देहरादून। कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों के बीच अब राज्य सरकार प्रदेश में शादियों को लेकर बेहद सख्त नजर आ रहा है। राज्य सरकार अब जल्द ही शादियों में आने वाले मेहमानों के लिए कोरोना जांच को अनिवार्य करने की तैयारी कर रही है।
प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकार न केवल 18 मई के बाद भी कर्फ्यू को आगे बढ़ाने पर विचार कर रही है, बल्कि अब राज्य सरकार ने शादी के कार्यक्रमों पर सख्ती बरतने का भी निर्णय ले लिया है। इसको लेकर राज्य में अब शादी समारोह में शामिल होने वाले लोगों के लिए कोरोना जांच की निगेटिव रिपोर्ट लाना अनिवार्य किया जाने वाला है। इसके मद्देनजर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने बात की है और जल्द ही इस निर्णय को आदेशों के रूप में जारी किया जाएगा। राज्य सरकार में शादी समारोह में 20 लोगों के ही शामिल होने की बाध्यता रखी है। लेकिन अब आंकड़ा बढ़ने के साथ इस पाबंदी को और भी सख्त करने का विचार चल रहा है। जिसके बाद इन 20 लोगों को भी कोरोना जांच की निगेटिव रिपोर्ट लेकर ही शादी समारोह में आना होगा। राज्य सरकार मानती है कि प्रदेश में शादी समारोह के चलते बड़ी संख्या में मामले बढ़ रहे हैं।

Next Post

कोरोना ने बदले रिवाजः बारात लेकर साथ फेरे लेने दूल्हे के घर पहुंची दुल्हन

चंपावत। जिले में कोरोना का कहर कुछ इस तरह बरप रहा है कि लोग परंपरा बदलने पर मजबूर हैं। हालिया दिनों में दो शादियां ऐसी हुई हैं जो परंपरा के लिहाज से ऐतिहासिक कही जा सकती हैं। क्षेत्र के ग्राम स्वाला में एक साथ 47 लोगों के कोरोना संक्रमित होने […]

You May Like