देहरादून। स्पेशल टास्क फोर्स ने पल्स ऑक्सीमीटर की कालाबाजारी करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि कालाबाजारी पर अंकुश लगाने और आमजन को महंगे दाम पर दवा व आवश्यक वस्तुएं देने की शिकायतों पर कार्यवाही के लिए स्पेशल टास्क फोर्स कार्यालय में हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है।
सूचना मिली कि साई मेडिकोज कुठालगेट की ओर से ऑक्सीमेटर की ओवररेटिंग हो रही है। सूचना पर एक कांस्टेबल को गोपनीय जानकारी के लिए लगाया गया। मेडिकल शॉप पर कालाबाजारी होने पर देर रात मेडिकल स्टोर पर एसआइ विपिन बहुगुणा व कांस्टेबल देवेंद्र मंगाई, वीरेंद्र नौटियाल ने छापा मारकर ऑक्सीमेटर के बिल, उसके क्रय किए रिकार्ड्स जब्त किए तो पता चला कि चाइनीज ऑक्सीमीटर जिसकी कीमत अधिकतम 1200 रुपये बिल में है वो 2200 रुपये में बेचा जा रहा था। कालाबाजारी करने पर स्टोर के संचालक राजेश गुप्ता को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ थाना राजपुर में मुकदमा दर्ज किया गया।
हैरानीः कर्फ्यू में भी खुली रही शराब की दुकान
Sun May 2 , 2021
उत्तरकाशी। कोरोना संक्रमण के मद्देनजर प्रदेश के पहाड़ी जिलों में प्रत्येक रविवार को कर्फ्यू का निर्णय लिया गया है। कोरोना गाइडलाइन के तहत मेडिकल स्टोर और फल-सब्जी की दुकानों को छोड़कर बाकी सभी दुकानों को बंद रखने का निर्णय लिया गया है। इस सबके बावजूद भी उत्तरकाशी में शराब की […]

You May Like
-
बिनोद कुमार बने पंजाब नैशनल बैंक के कार्यपालक निदेशक
Pahado Ki Goonj November 25, 2022


