देहरादून। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत रविवार को लाइव वीडिया के जरिए जनता से मुखातिब हुए। उन्होंने लोगों से अपील की कि अपनी बीमारी को छिपाएं नहीं। बल्कि अपना टेस्ट कराएं और डॉक्टरों द्वारा दी गई दवाओं और सावधानियों को बरतें।
उन्हों कहा कि आप सभी जिस तरह डट कर इस महामारी का मुकाबला कर रहे हैं वह कोविड की जंग जीतने में हमारी मदद करेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्र सरकार, गृह मंत्री अमित शाह, स्वास्थ्य मंत्री हर्ष वर्धन इस महामारी से लड़ने के लिए हमें भरपूर सहयोग कर रहे हैं।
सभी कोरोना के खिलाफ इस मुहिम में हमारा शत -प्रतिशत सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे हर राज्यवासी को बताना चाहते हैं कि उनकी सरकार कोविड के उपचार और रोकथाम के लिए जरूरी दवाओं, उपकरणों व अन्य सुविधाएं बेहतर करने की दिशा में पूरी ताकत के साथ काम कर रही है। कोरोना संक्रमितों की हर संभव मदद करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। प्रदेशभर में नियमित रूप से सैनिटाइजेशन और साफ सफाई का ध्यान दिया जा रहा है। संक्रमितों के उपचार के लिए एंबुलेंस, ऑक्सीजन और दवाई जैसी मूलभूत आवश्यक्ता को समय से पूरा किया जा रहा है।
सल्ट उपचुनावः मतगणना के दौरान ईवीएम में गड़बड़ी पर भड़के कांग्रेसी
Sun May 2 , 2021
अल्मोड़ा। सल्ट उपचुनाव की 5वें चक्र की मतगणना के बाद दो मशीनों में अलग अलग रीडिंग पर बखेड़ा खड़ा हो गया। कांग्रेसियों ने सत्तापक्ष पर ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप लगा हंगामा शुरू कर दिया। फिलहाल मतगणना कार्य रुक गया और काफी समय तक काउंटिंग बाधित रही। इस दौरान गुस्साए […]

You May Like
-
चिन्यालीसौड़ पुल बनकर तैयार, धनुष जैसा आकार है आकर्षण केन्द्र टिहरी, उत्तरकाशी जिले के सीमा पर टिहरी झील के ऊपर बनाए जा रहे चिन्यालीसौड़ पुल का काम पूरा हो चुका है। अब 20 दिन बाद इस पुल को जनता को समर्पित किया जाएगा। फिलहाल पुल न होने की वजह से ग्रामीणों को 90 किमी की दूरी तय करनी पड़ती है। चिन्यालीसौड़ पुल। पुनर्वास विभाग देवीसौड़ में 162 मीटर लंबे पुल का निर्माण किया गया है। साल 2007 में टिहरी झील बनने के कारण देवीसौड़ मोटर पुल डूब गया था। जिसके कारण चिन्यालीसौड़ के करीब 42 गांव माली, बादान, जोगत, तुल्याड़ा, भड़कोट, आदि का संपर्क तहसील मुख्यालय से टूट गया था। अब इस पुल के निर्माण के बाद अलग-थलग पड़े इन सभी 42 गांवों की राह आसान होगी। इन गांव के लोगों को तहसील मुख्यालय पहुंचने के लिए करीब 90 किमी की दूरी तय करनी पड़ती है। पढ़ें-ड्यूटी ज्वॉइन करने निकला था कुमाऊं रेजिमेंट का जवान, दो दिन बाद भी नहीं पहुंचा यूनिट बता दें कि देवीसौड़ में बन रहा पुल स्टील आर्च ब्रिज होगा जो दिचली-गमरी व टिहरी जनपद को जोड़ने वाला प्रदेश का सबसे बड़ा आर्च है
Pahado Ki Goonj June 29, 2018

