HTML tutorial
HTML tutorial

शाही स्नान के दौरान गन्ना वाहनों को नहीं होगी परेशानी

Pahado Ki Goonj

लक्सर। कुंभ में शाही स्नान के दौरान भारी वाहनों के आवागमन पर रोक का असर गन्ना वाहनों पर नहीं पड़ेगा। जिलाधिकारी सी रविशंकर ने किसानों को होने वाली समस्याओं को देखते हुए गन्ने के वाहनों को आवागमन की छूट दी है।कुंभ में शाही स्नान के दौरान राजमार्ग पर वाहनों की अधिक संख्या के अनुमान को देखते हुए प्रशासन ने 9 से 15 अप्रैल तक औद्योगिक इकाइयों के भारी वाहनों और ऐसे वाहन जिनमें ज्वलनशील पदार्थ भरा होगा के परिचालन पर रोक लगाई थी। इस दौरान मिलों की ओर से प्रशासन को इससे उत्पन्न होने वाली समस्याओं से अवगत कराया गया। वहीं, पेराई सत्र में गन्ना आपूर्ति बंद होने से मिल और किसानों को होने वाली समस्याओं को देखते हुए अब जिलाधिकारी सी रविशंकर ने गन्ने के वाहनों को इस अवधि में आवागमन की छूट दे दी है। एसडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने बताया कि किसान हित में छूट दी गई है। अब 9 से 15 अप्रैल के बीच भी गन्ने के वाहन सामान्य दिनों की तरह मार्ग पर चलते रहेंगे।

Next Post

सीएम तीरथ सिंह ने बच्चों के साथ मनाया जन्मदिन

देहरादूनं। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का शुक्रवार को जन्मदिन था। इस मौके पर उन्होंने तिलक रोड स्थित बाल वनिता आश्रम में बच्चों के बीच केक काटकर खुशी मनाई। साथ ही मुख्यमंत्री ने बाल वनिता आश्रम को 51,000 की राशि भी भेंट की। वहीं, पीएम नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, […]

You May Like