HTML tutorial
HTML tutorial

धौलीगंगा में बढ़ा जलस्तर, चेतावनी की जारी

Pahado Ki Goonj

जलस्तर बढ़ने से रोका गया रेस्क्यू अभियान
नदी का प्रवाह देख आधा किमी पीछे हटी रेस्क्यू टीमें
देहरादून। ऋषिगंगा नदी में पानी के स्तर में वृद्धि के बाद धौलीगंगा में भी पानी बढ़ गया है। इस कारण चमोली जिले में बचाव अभियान अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। इस वजह से रेस्क्यू टीम को आधे किलोमीटर तक पीछे ले जाया गया है। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने लोगों की सुरक्षा के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन को बंद किया है। वहीं, इस बारे में पेंग गांव के प्रधान ने हमारे गांव से ऋषि गंगा का जलस्तर हल्का सा बढ़ा देखा जा सकता है। ये ही पानी आगे जाकर धौलीगंगा में जाकर मिलता है। जिससे हो सकता है कि रेस्क्यू ऑपरेशन में थोड़ा परेशानी हो।
पेंग गांव के प्रधान ने बताया कि ऋषि गंगा का जलस्तर बढ़ने से पानी का फ्लो भी तेज हुआ है। वहीं, क्षेत्र पंचायत सदस्य ज्योति देवी के पति पुष्कर सिंह का कहना है कि यह पानी रुका हुआ हो सकता है। जिसके कारण डरने वाली कोई बात नहीं है। पुष्कर सिंह का कहना है कि फिलहाल मौसम साफ है। गांव के आसपास के क्षेत्र में धूप निकली हुई है।

Next Post

फिर शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन

देहरादून। बता दें तपोपन में पांचवें दिन चल रहे राहत बचाव कार्य को धौलीगंगा का पानी बढ़ने के कारण रोका गया था, जो कि अब एक बार फिर से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हो गया है। पानी भरने की सूचना के बाद कुछ देर के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन को रोका गया […]

You May Like