HTML tutorial
HTML tutorial

गुडन्यूज -विरेन्द्र सिंह रावत ने सम्मानित किया तनिशा भट्ट उत्तराखंड बेस्ट एथलीट अवार्ड  और रीना सिंह उत्तराखंड गौरव रत्न अवार्ड

Pahado Ki Goonj

विरेन्द्र सिंह रावत ने सम्मानित किया तनिशा भट्ट उत्तराखंड बेस्ट एथलीट अवार्ड  और रीना सिंह उत्तराखंड गौरव रत्न अवार्ड

विरेन्द्र सिंह रावत उत्तराखंड के पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी, वर्तमान राष्ट्रीय कोच, क्लास वन रेफरी, अनगिनत अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय और स्टेट अवार्ड से सम्मानित, उत्तराखंड आंदोलनकारी, सामाजिक कार्यकर्ता, युवा नेता 2022, देहरादून फुटबाल अकैडमी के संस्थापक अध्यक्ष, उत्तराखंड सुपर लीग के टेक्निकल डायरेक्टर / सचिव, उत्तराखंड फुटबाल रेफरी एसोसिएशन के संस्थापक सचिव, सी बी एस सी सुब्रतो मुखर्जी अंतराष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट के कॉर्डिनेटर, खेलों मास्टर गेम्स फाउंडेशन उत्तराखंड महासचिव, विश्व सेवा परिषद उत्तराखंड के अध्यक्ष
ने अपने कार्यालय अपर नथनपुर, इंद्रप्रस्थ कालोनी, देहरादून मे उत्तराखंड की उभरती हुई बालिका 14 साल की तनिशा भट्ट जिसने पूरे उत्तराखंड मे कम उम्र मे अपना लोहा मनाया और 3 बर्षों से उत्तराखंड के ब्लॉक स्तर, जिला स्तर, राज्य स्तर मे 100 मीटर, 200 मीटर आदि रेस मे खेल महाकुंभ मे अपने से बड़ी उम्र की बालिकाओं को पीछे छोड़ते हुए गोल्ड मेडल जीता है। रावत ने कहा   तनिशा ने  मेहनत के बल पर खेल महाकुंभ मे गोल्ड जीता हैै।  के भट्ट को  उत्तराखंड सरकार ने बेह्तरीन कार से भी नवाजा गया है आज भी बालिका बहुत मेहनत कर रहीं है। आगे चलकर नैशनल और इंटरनेशनल खेलकर अपने उत्तराखंड का नाम रोशन करेंगी ।
तनिशा को उत्तराखंड का बेस्ट एथलीट के अवार्ड से नवाजा गया और साथ मे टी शर्ट कीट देकर भी सम्मानित करते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की ओर कहा कि खूब मेहनत करे और सभी लोग आगे आकर इस बालिका का हौसला बढ़ाए अर्थिक सहयोग करे ।
उत्तराखंड की एक और  मातृ  शक्ति रीना सिंह  पौड़ी जिले के कोटद्वार निवासी है ।वह कई बर्षों से महिला सशक्तिकरण, विकास के बेह्तरीन कार्य कर रही है। समस्त उत्तराखंड और भारत मे उनको उत्तराखंड गौरव रत्न अवार्ड 2020 से नवाजा गया
रावत ने कहा आज बालिका और महिलाएं हर क्षेत्र मे उचित कार्य कर रही है उनको सम्मानित कर राज्य और देश की नारियों का मान सम्मान बड़ रहा है सभी को मिलकर देश निर्माण में मह्त्वपूर्ण योगदान देना चाहिए जिससे हमारा हिन्दुस्तान सोने की चिड़िया बने और हर इंसान आत्मनिर्भर बने।

Next Post

उत्तरकाशी - एस0पी0 द्वारा अधिकारियों को अपराध नियन्त्रण के दिये निर्देश ।

एस0पी0 द्वारा अधिकारियों को अपराध नियन्त्रण के दिये निर्देश । उत्तरकाशी।  मदनपैन्यूली।                                     आज शुक्रवार को मणिकांत मिश्रा, पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी द्वारा पुलिस लाइन उत्तरकाशी जिम्नेजियम हॉल में अधीनस्थ अधिकारियों की अपराध गोष्ठी ली […]

You May Like