HTML tutorial
HTML tutorial

बुधवार को फिर मौसम बदलने के आसार

Pahado Ki Goonj

देहरादून। मंगलवार की सुबह की शुरूआत कोहरे के साथ हुई। पहाड़ से लेकर मैदान तक कोहरे का असर दिखा। वहीं, मौसम विभाग ने आज ऊधमसिंहनगर व अन्य मैदानी इलाकों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। साथ ही बुधवार से मौसम के करवट लेने के आसार हैं। विभाग ने प्रदेश के कई इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई है।
नैनीताल में पिछले सालों तक जनवरी में ही कई दौर का हिमपात हो जाता था लेकिन फरवरी शुरू हो गया और इस बार बर्फबारी की दूर दूर तक उम्मीद नहीं है। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो ऐसा पश्चिमी विक्षोभ के पूरी तरह से सक्रिय न होने के कारण हुआ है।
बता दें कि दिसंबर- जनवरी में नैनीताल और इसके आसपास के ऊंचाई वाले क्षेत्रों भवाली, मुक्तेश्वर, धानाचूली, गागर आदि क्षेत्रों में होने वाली बर्फबारी स्थानीय लोगों के साथ-साथ सैलानियों के आकर्षण का मुख्य केंद्र रहती है। बर्फबरी के दौरान बड़ी संख्या में सैलानी इन क्षेत्रों में उमड़ते हैं और पर्यटन व्यासासियों को खासा रोजगार भी मिलता है।
लेकिन इस बार मौसम का मिजाज एकदम जुदा है। जाड़ों में ठंड के बजाए दिन की चटख धूप में पसीना निकालने वाली गर्मी है, हां सुबह शाम ठघ्ड जरूर पड़ रही है। वहीं जनवरी बीत गया, लेकिन बर्फबारी की कहीं कोई उम्मीद नहीं है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो इस बार पश्चमी विक्षोभ के सक्रिय न होने के कारण यह स्थिति बनी है। विशेषज्ञ बताते हैं कि अभी दूर-दूर तक नैनीताल में हिमपात के आसार नहीं हैं।

 

Next Post

चाय बागान में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, शरीर पर चोट के निशान

देहरादून। राजधानी के बसंत विहार इलाके में चाय बागान में युवक का शव क्षत-विक्षत हालत में पेड़ से लटका मिला है। शव देखकर लोगों में सनसनी फैल गई। मामले में पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया मामला प्रेस प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। बताया जा […]

You May Like