HTML tutorial
HTML tutorial

गणतंत्र दिवस की तैयारियों में जुटे कलाकार

Pahado Ki Goonj

देहरादून। इस बार गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली राजपथ पर उत्तराखंड के कलाकार प्रस्तुति देते दिखाई देंगे। इसके लिए उत्तराखंड के कलाकारों की टीम दिल्ली पहुंच चुकी है। वहीं, टीम ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।
गणतंत्र दिवस के मौके पर जहां देश के सभी प्रदेशों के कलाकार गणतंत्र दिवस पर राजपथ पर अपनी खूबसूरत प्रस्तुतियों की छठा।बिखेरेंगे। वहीं, उत्तराखंड के कलाकार भी अपनी शानदार प्रस्तुति देंगे. जिसको लेकर प्रदेश के कलाकारों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
उत्तराखड सूचना विभाग के डिप्टी डायरेक्टर केएस चैहान ने बताया कि विभाग द्वारा टीम का गठन कर दिल्ली रवाना किया जा चुका है। टीम राजपथ पर लगातार अभ्यास कर रही है। उन्होंने बताया कि इस बार केदार बाबा की झांकी दिल्ली के राजपथ पर देखने को मिलेगी, जिसमें प्रदेश की सांस्कृतिक, धार्मिक और प्राकृतिक सुंदरता प्रस्तुत की जाएगी।

Next Post

स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

रुड़की। हरिद्वार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जनपद में नशे के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में भगवानपुर थाना पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक स्मैक तस्कर को 22.18 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस […]

You May Like