देहरादून। देहरादून में लॉटरी के नाम पर ठगों ने एक महिला के खाते से 12 लाख 43 हजार रुपये उड़ा दिए। महिला की शिकायत के आधार पर स्पेशल टास्क फोर्स ने घटनाओं को अंजाम देने वाले उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के एक गिरोह की पहचान कर ली है। ठगों की गिरफ्तारी को पुलिस टीम भेजी गई है।
पुलिस को सौंपी गई तहरीर में महिला ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर खुद को रॉक जॉनसन कंपनी से बताते हुए 11 लाख रुपये की लॉटरी निकलने की बात कही। ठग ने लॉटरी की राशि प्राप्त करने के लिए विभिन्न शुल्क के रूप में अलग-अलग खातों में 12 लाख 43 हजार रुपये जमा करवा दिए। खुद को बैंक अधिकारी बताकर एक ठग ने ऋषिकेश निवासी एक व्यक्ति के खाते से 39651 हजार रुपये उड़ा दिए। शिकायतकर्त्ता ने बताया कि उनके बैंक का एटीएम कार्ड कुछ समय से ब्लॉक था। एक व्यक्ति ने फोन कर स्वयं को बैंक का अधिकारी बताते हुए उनका एटीएम कार्ड दोबारा एक्टिवेट कराने के नाम पर खाता संबंधी पूरी जानकारी हासिल कर ली। इसके बाद खाते से पैसे उड़ा दिए।
बर्थडे पार्टी के दौरान दोस्तों ने ही युवक को पीट-पीटकर मार डाला
Fri Dec 25 , 2020
रामनगर। रामनगर के कंचनपुर गांव में रात में बर्थडे पार्टी के दौरान एक युवक की उसके साथियों ने ही पीटकर हत्या कर दी। उसका शव अर्धनग्न हालत में गांव में पड़ा मिला। मृतक के शव पर चोट के निशान हैं। मामले में पुलिस ने चार युवकों को पूछताछ के लिए […]

You May Like
-
उत्तराखंड में राज्य के शहीद,केदारनाथ आपदा के शहीद,की आत्मशांतिएवं देश की रक्षा में लगे सैनिकों को विजय दिलाने, जन कल्याण के लिये एकादस रुद्र महा यज्ञ के आयोजन में पहाडोंकीगूँज हिन्दी साप्ताहिक पत्र के कार्यलय में चर्चा करते हुए भारत के प्रसिद्ध प्राचीन तंत्रीय साधक बगलामुखी आचार्य चन्द्र भान भट्ट से विचार करते हुए
Pahado Ki Goonj June 2, 2018
-
तीन मामलों पर ध्यान केंद्रित करेंगे डोनाल्ड ट्रंप
Pahado Ki Goonj September 16, 2017

