देहरादून,टिहरी राजशाही के खिलाफ 84 दिन तक अनशन कर शहादत देने वाले महान क्रांतिकारी श्रीदेव सुमन जी के जन्मदिवस (25मई 1915) पर ,उनको शत शत नमन।टिहरी गढ़वाल के चंबा के जोल गांव में जन्मे श्रीदेव सुमन जी ने टिहरी राजशाही के खिलाफ जबरदस्त आंदोलन किया साथ ही स्वतंत्रता संग्राम में भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।देश के प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने उनको अगली पंगति के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बताया।सरकार से उनके जीवन पर वृत्त चित्र, फ़िल्म का निर्माण करते हुए उत्तराखंड को महान पुरुषों के जीवन से आने वाली पीढ़ी को देश सेवा के लिए मार्गदर्शन करने का मौका मिलता है।
श्रीदेव सुमन जी की जयंती पर पुनः पत्र परिवार की ओर से उनको शत शत नमन।
चन्द्रशेखर पैन्यूली
कांग्रेस मुख्यालय में प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु जी की पुण्यतिथि पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह नेतृत्व में श्रद्धाजंली दी गई
Wed May 27 , 2020
देहरादून,प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजपुर रोड़ में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु जी की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम_सिंह उपाध्यक्ष सूर्य कांत धस्माना, शहर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, प्रवक्ता डॉ राजेंद्र प्रसाद रतूडी व अन्य वरिष्ठ कांग्रेसजन धीरे धीरे श्रद्धा सुमन […]

You May Like
-
ब्रेकिंग न्यूज़ उत्तरकाशी के पुरोला को जिला बनाओजिला मुख्यालय पुरोला से 150 से 200 किमी की दूरी में होने से उन्हें काफी सारी परेशानीयों का सामना करना पड़ता है। -स्थानीय लोगों को हर छोटी या बड़ी समस्या के लिये इतना लम्बा सफर तय करना पड़ता है। -जिला मुख्यालय से दूर होने के कारण वहां के विकास पर ध्यान नहीं दिया जाता है। -उनका कहना है कि पुरोला को जिला बनाने से यह सारी परेशानी खत्म हो जाएंगी। अलग जिला बनाने की मांग क्षेत्रवासियों ने बताया कि 24 फरवरी 1960 में उत्तरकाशी जिला टिहरी से अलग हुआ था। उस समय रवांई परगना उत्तरकाशी जिले में शामिल किया गया था। यह क्षेत्र बड़कोट, पुरोला, नो गांव, मोरी तहसील के अंदर आता है। 1960 में रवांई के लोगों ने अलग जिले की मांग शुरू कर दी थी। उसके बाद उत्तराखंड राज्य बनने के बाद पृथक जिले की मांग और तेज हुई, जिसके चलते सरकार ने राज्य के 4 नए जिलों की घोषणा में यमुनोत्री को जिला बनाने की बात कही थी। जिससे पुरोला के लोग भड़क गए और तब से लगातार पुरोला को जिला बनाने की मांग की जा रही है।
Pahado Ki Goonj July 31, 2018

