देहरादून। वयोवृद्ध कांग्रेस नेता मोतीलाल वोरा का निधन हो गया है। वह 92 वर्ष के थे. वह 92 वर्ष के थे। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्य मंत्री वोरा का जन्म 20 दिसंबर 1928 को हुआ था। वोरा दो बार (1985 से 1988 और जनवरी 1989 से दिसंबर 1989) तक मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। मोतीलाल वोरा 1972 से 1990 तक छह बार मध्य प्रदेश में विधायक चुने गए। इसके बाद 1993 से 1996 तक उत्तर प्रदेश के राज्यपाल के पद पर रहे। 1998 में वोरा 12वीं लोकसभा के सदस्य चुने गए। उत्तराखण्ड कांग्रेस में भी वे प्रदेश प्रभारी रहे है। उनके निधन पर पूरे कांग्रेस में शोक की लहर दौड़ गयी है।
विधानसभा सत्र शुरू, मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से दिवंगत विधायकों को दी श्रद्धांजलि
Mon Dec 21 , 2020
देहरादून। सोमवार से तीन दिन का विधानसभा सत्र शुरू हो गया है। वंदे मातरम के साथ सदन की कार्यवाही शुरू हुई। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत वर्चुअल माध्यम से सत्र से जुड़े। इस दौरान मुख्यमंत्री ने दिवंगत विधायक सुरेंद्र सिंह जीना और चार पूर्व विधायकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद संसदीय मंत्री […]

You May Like
-
हिस्ट्रीशीटरों को हर महीने पहुंचना होगा कोतवाली
Pahado Ki Goonj December 15, 2020

