रुद्रप्रयाग। पंचकेदार में शामिल तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ धाम के कपाट बुधवार से विधिविधान से साथ ग्रीष्मकाल के लिए खोल दिए गए हैं। पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे धाम के कपाट खोले गए। इस मौके पर सोशल डिस्टेशिंग का पूरा ध्यान रखा गया।
मंदिर के प्रबंधक प्रकाश पुरोहित ने बताया कि लॉकडाउन के कारण प्रशासन के निर्देश पर डोली कार्यक्रम और कपाटोद्घाटन समारोह में सीमित लोग ही शामिल हो पाए। मठाधिपति रामप्रसाद मैठाणी ने बताया डोली के धाम प्रस्थान और कपाटोद्घाटन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं थीं। बताया जा रहा है कि इस मौके पर लोगों ने अपने इस्ट देवता की घर पर रहकर ही पूजा अर्चना की।
बदरीनाथ धाम में शहीद कोरोना वॉरियर्स का ब्रह्म कपाल में हुआ पहला पिंडदान
Wed May 20 , 2020
चमोली। भू बैकुंठ श्री बदरीनाथ धाम के कपाट तो 30 अप्रैल को विधि-विधान से साथ खोल दिए गए थे लेकिन लॉकडाउन के कारण यहां अभी भी श्रद्धालुओं को आने की अनुमति नहीं है। इस बार बदरीनाथ के तीर्थ पुरोहितों ने ब्रह्म कपाल में पहला पिंडदान कोरोना से मरने वाले मरीजों […]

You May Like
-
सूर्य भगवान को प्रातः जल चढ़ाना चाहिए
Pahado Ki Goonj September 16, 2018
-
कर्मचारियों की हड़ताल से निकायों में कामकाज ठप्प
Pahado Ki Goonj September 13, 2021


