देहरादून। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए देहरादून जिले के बाजारों में रविवार को पूर्ण साप्ताहिक बंदी रखी गई। रविवार को केवल आवश्यक सेवाओं की दुकानें ही खुली रखने के निर्देश प्रशासन ने दिए थे। देहरादून जिला प्रशासन ने देहरादून में रविवार के दिन साप्ताहिक बंदी लागू की थी। लेकिन, त्योहारों के दौरान साप्ताहिक बंदी में छूट दी गई थी। इस दौरान कोरोना के मामले बढ़ने के बाद जिला प्रशासन ने इसे दोबारा इसे लागू करने का निर्णय लिया है।
शराब की दुकानों को खोलने या बंद करने को लेकर साप्ताहिक बंदी के तहत प्रशासन की तरफ से कोई स्पष्ट आदेश ना होने की वजह से शराब की दुकानें खुली रहीं। इस दौरान कई जगह शराब की दुकान पर सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन नहीं हुआ। जिला प्रशासन के अनुसार साप्ताहिक बंदी में फल-सब्जी, दूध, दवा, पेट्रोल पंप और गैस एजेंसी को छोड़कर अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखे गए । बड़े शॉपिंग मॉल, डिपार्टमेंटल स्टोर, शराब की दुकानें भी बंद रहीं। साप्ताहिक बंदी के दिन पुलिस कप्तान डीआईजी अरुण मोहन जोशी ने पुलिसकर्मियों को गली से लेकर बॉर्डर तक चैकन्ना रहने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद पूरे शहर में पुलिस पूरी दिन मुस्तैद दिखी। साथ ही तमाम तरह की गतिविधियों पर नजर रखते हुए नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की भी बात की गयी थी।
रुद्रप्रयाग के मुख्य बाजार में आवासीय भवन गिरा, लोगों ने भागकर बचाई जान
Sun Nov 29 , 2020
रुद्रप्रयाग। ऑल वेदर सड़क निर्माण कार्य से रुद्रप्रयाग मुख्य बाजार की जनता खासी परेशान है। निर्माण कार्य कर रही कंपनी नियमों की धज्जियां उड़ा रही है। जिस कारण लोगों के आवासीय भवनों को खतरा पैदा हो गया है। बीती रात मुख्य बाजार रुद्रप्रयाग में एक भवन धराशायी होकर नीचे गिर […]

You May Like
-
राहुल गांधी की रैली को मदन कौशिक ने बताया फ्लॉप शो
Pahado Ki Goonj December 16, 2021
-
मुख्यमंत्री से मलेशिया के राजदूत ने
Pahado Ki Goonj October 9, 2017


