श्रीनगर। बदरीनाथ हाईवे पर एक युवक नदी में जा गिरा। लोगों ने युवक को बहते हुए देखा। बताया कि युवक वाहन से उतरकर सड़क किनारे खड़ा था और अचानक नदी में गिर गया।
मिली जानकारी के अनुसार ऋषिकेश से रुद्रप्रयाग की ओर एक टैक्सी में युवक जा रहा था। फरासु में इन दिनों भूस्खलन जोन का ट्रीटमेंट चल रहा है। जिसके चलते यहां वाहन रुके हुए थे।
टैक्सी रुकने पर युवक बाहर निकल कर एक ओर खड़ा हो गया। इसी दौरान युवक अचानक नीचे गिर गया। युवक ने नदी में तैरने की कोशिश की, लेकिन कुछ ही समय बाद वह डूब गया।
कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि युवक का नाम महेंद्र बुटोला पुत्र सते सिंह बुटोला ग्राम बस्ता अगस्त्यमुनि रुद्रप्रयाग था। घर वालों ने बताया महेंद्र मानसिक रूप से परेशान था। जल पुलिस युवक को खोजबीन कर रही है।
किसानों का ध्यान रखना सरकार की जिम्मेदारीःइंदिरा
Tue Nov 24 , 2020
हल्द्वानी। प्रदेश सरकार द्वारा इस साल धान खरीद का लक्ष्य पूरा हो जाने के बाद समय से पहले धान खरीद केंद्र को बंद कर दिया गया है। ऐसे में प्रदेश के हजारों किसान अपना धान बेचने से वंचित रह गए हैं। नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने सरकार के इस रवैये […]

You May Like
-
खरादी में आयोजित किया गया ब्लाक स्तरीय बाल विज्ञान महोत्सव ।
Pahado Ki Goonj September 10, 2023

