HTML tutorial
HTML tutorial

कर्मचारी संगठनों ने की दीपावली बोनस की मांग, सीएम त्रिवेंद्र के सामने लगाई गुहार

Pahado Ki Goonj

देहरादून। उत्तराखंड में कर्मचारी संगठनों ने एकजुट होकर सरकार से दीपावली पर बोनस की डिमांड तेज कर दी है। प्रदेश में अब तक कर्मचारियों को दीपावली से पहले बोनस दिए जाने के सवालों पर सरकार किनारा करती रही है। ऐसे में सरकार की तरफ से बोनस पर गंभीरता दिखाने के बाद अब कर्मचारियों ने खुद मुख्यमंत्री से मिलकर बोनस दिए जाने का मुद्दा उठाया है। कोरोना के चलते पिछले कुछ महीनों में राज्य पर वित्तीय दबाव और भी ज्यादा हुआ है। ऐसे हालातों में अब कर्मचारियों ने भी सरकार से दीपावली पर बोनस की डिमांड कर दी है। प्रदेश में करीब 650 करोड़ रुपए कर्मचारियों के वेतन भत्तों में ही खर्च हो रहे हैं। उधर कर्मचारियों के दीपावली बोनस की मांग को सरकार मानती है तो डेढ़ सौ करोड़ का अतिरिक्त वित्तीय भार राज्य पर पड़ेगा.त भी ठीक नहीं है ऐसे में सरकार का कर्मचारियों को दीपावली बोनस दिया जाना प्रदेश पर भारी पड़ सकता है। उधर राज्य निगम अधिकारी कर्मचारी महासंघ ने दावा किया है कि सीएम से मुलाकात पर उन्होंने कर्मियों को बोनस देने का आश्वासन दिया है। वहीं प्रदेश कोरोनाकाल में भारी वित्तीय संकट से गुजर रहा है, ऐसे में यूं तो आर्थिक जानकार बोनस दिए जाने को वित्तीय भार पड़ेगा।

Next Post

लूटकांड मामलाः आरोपित पुलिस कर्मियों की बर्खास्तगी के निर्णय पर अटका पेंच

देहरादून। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान गढ़वाल आईजी की सरकारी गाड़ी इस्तेमाल कर प्रॉपर्टी डीलर से करोड़ों के लूटकांड को अंजाम देने के आरोपित तीन पुलिस कर्मियों की बर्खास्तगी की कार्रवाई में इस बार मुख्यालय कार्मिक स्तर पर पेंच फंस गया है। बताया जा रहा है कि देहरादून […]

You May Like