HTML tutorial
HTML tutorial

2020 चारधाम मंदिरों के कपाट शीत काल मे बन्द होने की घोषणाएं की गई है-जानिए

Pahado Ki Goonj

उत्तरकशी ,रुदप्रयाग,गोपेश्वर,चारधाम यात्रा 2020उत्तराखंड चार धाम के शीतकाल हेतु कपाट बंद होने की तिथियां आज विधि-विधान एवं पंचाग गणना के पश्चात निम्नवत घोषित हो गयी है।

कोरोना के वजह से यात्रा प्रभावित हुई जिससे उत्तराखण्ड की आय के स्रोत प्रभावित हुये अब कोराना का प्रभाव कम होते को देखते हुए यात्रा चल रही है ।सभी यात्रियों को अच्छी प्रकार से चारधाम के यमनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ ,और बद्रीनाथ के मंदिरो में श्री भगवान के दर्शन हो रहे हैं नवरात्रि के दशहरा पर्व पर चारधाम के कपाट शीतकालीन में बन्द करने के शुभ मूर्हत की गणना कर तिथियां घोषित होती हैं।2020 में मंदिरों के कपाट बंद करने की तिथियां दशहरा पर्व पर निम्न प्रकार से घोषित की गई

  • श्री बदरीनाथ धाम के कपाट
    19 नवंबर शांय 3 बजकर 35 मिनट पर शीतकाल हेतु बंद किये जायेंगे।श्री केदारनाथ धाम भैयादूज 16 नवंबर को कपाट प्रात: 8.30 बजे बंद होंगे।यमुनोत्री धाम के कपाट भैयादूज के अवसर पर 16 नवंबर को अपराहन3.30 अभिजीत मूर्हत पर बंद होंगे।श्री गंगोत्री धाम अन्नकूट के अवसर पर 15 नवंबर अपराह्न12.30 अभिजीत मूर्हत में कपाट शीतकाल हेतु बंद होंगे।द्वितीय केदार मद्महेश्वर जी के कपाट 19 नवंबर को प्रात: 7 बजे बंद होंगे।तृतीय केदार तुंगनाथ जी के कपाट 4 नवंबर 11.30 बजे बंद होंगे।मद्महेश्वर मेला ऊखीमठ में 22 नवंबर2020 से प्रारंभ।

Next Post

एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद - पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की है

गोपेश्वर (चमोली)। सुनील कुमार सिंह,चमोली जिले के गोपेश्वर-मंडल-चोपता-केदारनाथ मोटर मार्ग पर सगर गांव के समीप वीरगंगा में एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार पपडियाणा गांव निवासी विकास पंवार पुत्र हरेंद्र […]

You May Like