HTML tutorial
HTML tutorial

देश के प्रतिष्ठित न्यूज मीडिया कॉन्फ़ेडरेशन(NMC) के नेशनल मीडिया कोऑर्डिनेटर(ICOM) बनाये जाने पर केंद्रीय नेतृत्व का आभार- जीतमणि पैन्यूली

Pahado Ki Goonj

देहरादून,पहाड़ों की गूंज समाचार,देश के पत्रकारों के हित के लिए सदैव सन 1984 से लेकर अब तक दृढ़तापूर्वक लड़ाई लड़ रहे संस्थापक चीयर पर्सन पुष्पा पाण्ड्य एंव को- संस्थापक अध्यक्ष वाई .के. नारायनपुरकर के द्वारा पहाड़ों की गूंज के संपादक जीतमणि पैन्यूली को प्रतिष्ठित न्यूज मीडिया कॉन्फ़ेडरेशन( NMC) के नेशनल मीडिया कोऑर्डिनेटर(INMC) बनाये जाने पर केंद्रीय नेतृत्व का पैन्यूली ने आभार व्यक्त किया।

पैन्यूली ने कहा कि शीघ्र ही देश के पत्रकारों के हित के लिए नीति का मसौदा सबकी राय लेकर तैयार कर देश की सबसे बड़ी अदालत लोकसभा के सदस्यों की संस्तुति कर केंद्रीय संचार मंत्री,प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति को ज्ञापन दिया जाएगा ।पत्रकारिता करने वाले लोगों को संवैधानिक अधिकार देने की दिशा में अभूतपूर्व कार्यक्रम लेकर कार्य करने के लिए सितम्बर 2020 से प्रारंभ किया जाएगा।

नवनियुक्त नेशनल कोऑर्डिनेटर जीतमणि पैन्यूली ने आत्मविश्वास भरे लहजे में सभी पत्रकारिता करने वाले मित्रों से अनुरोध किया है कि अपने बहुमूल्य सुझाव पत्रकार साथियों की समस्याओं को सुलझाने के लिए देने की कष्ट कीजयेगा।

साथ ही सभी सम्मानित साथियों से अनुरोध है कि वह अपने अपने संसदीय क्षेत्र के सांसद महानुभाव को भी इस न्यूज को शेयर,अपने समाचार पत्रों में प्रकाशित कर कीजयेगा ।
ताकि उनको हमारी समस्याओं के लिए चलाए जाने वाले हमारे अभिनव कार्यक्रम की जनकारी हो सके।

इस पुनीत कार्य के लिए जब हम उनके पास संस्तुति करने के लिए जायं तो उनके संज्ञान में जानकारी होने से समय की बर्बादी नही हो सकेगी।
हमारे बहुमूल्य सुझावों पर बिचार कर कानूनी प्रक्रिया के लिए सांसदों की संस्तुतिकराने के लिए  उनके घर घर जाकर सफलता प्राप्त की ओर बढ़ने में सुगमता होगी।जय बद्रीविशाल

Next Post

पितृ_श्राद्ध_आरम्भ२सितम्बर से१७ को पितृ विषर्जन

देहरादून, पहाड़ों की गूंज समाचार,पितृ_श्राद्ध_आरम्भ* पूर्णिमा श्राद्ध – 2/9/20, बुधवार 1 प्रतिपदा श्राद्ध – 3/9/20 गुरुवार,2 द्वितीया श्राद्ध – 4/9/20 शुक्रवार,3 तृतीया श्राद्ध- 5/9/20 शनिवार,4 चतुर्थी श्राद्ध-6/9/20 रविवार,5 पंचमी श्राद्ध- 7/9/20 सोमवार,6 षष्ठी श्राद्ध-8/9/20 मंगलवार,7 सप्तमी श्राद्ध- 9/9/20 बुधवार,8 अष्टमी श्राद्ध- 10/9/20 गुरुवार,9 नवमी श्राद्ध- 11/9/20 शुक्रवार,10 दशमी श्राद्ध- 12/9/20 […]

You May Like