HTML tutorial
HTML tutorial

टपकेश्वर का पुजारी मिला कोरोना पॉजिटिव, मंदिर तीन दिनों के लिए बंद

Pahado Ki Goonj

देहरादून। कोरोना के चलते प्राचीन टपकेश्वर महादेव मंदिर को एक बार फिर भक्तों के लिए बंद कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि मंदिर के एक पुजारी में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।
राजधानी देहरादून के प्रसिद्ध और प्राचीन टपकेश्वर महादेव मंदिर को एक बार फिर भक्तों के लिए बंद कर दिया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंदिर के एक पुजारी में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है, ऐसे में एहतियात के तौर पर मंदिर को अगले तीन दिनों के लिए श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया गया है। बता दें टपकेश्वर मंदिर समिति से जुड़े लोग इस पूरे विषय पर कुछ भी कहने से बच रहे हैं। लेकिन सूत्रों से मिली के अनुसार मंदिर के एक वरिष्ठ पुजारी में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। प्रशासन द्वारा एहतियात के तौर पर मंदिर को अगले तीन दिनों के लिए श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया गया है।

Next Post

भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में नही हुई कैबिनेट विस्तार पर चर्चा

देहरादून। उत्तराखंड भाजपा कोर ग्रुप की बैठक से नेताओं को उम्मीद थी कि कैबिनेट विस्तार को लेकर कोई निर्णायक बात सामने आएगी। लेकिन भाजपा नेताओं ने अपने बयान में बताया कि बैठक के बाद कैबिनेट विस्तार पर कुछ खास चर्चा नहीं की गई। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत का […]

You May Like