HTML tutorial
HTML tutorial

उत्तराखंड में अपराधियों की एंट्री पर लगेगी रोक, सीएम त्रिवेंद्र ने जारी किए आदेश

Pahado Ki Goonj

देहरादून। उत्तर प्रदेश में पुलिस फरार चल रहे कुख्यात विकास दुबे की धरपकड़ के लिए ताबड़तोड़ अभियान चला रही है। उत्तराखंड में भी विकास दुबे के प्रवेश पर नो एंट्री के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। खुद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पुलिस विभाग को सख्ती के साथ से किसी भी अपराधी को प्रदेश में न घुसने देने के आदेश दिए हैं। आठ पुलिसकर्मियों के हत्यारे विकास दुबे की खोजबीन के लिए न केवल यूपी पुलिस का पूरा महकमा जुटा है। बल्कि, उत्तराखंड पुलिस भी इसी सक्रियता के साथ बॉर्डर पर डटी हुई है। खुद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी पुलिस हेड क्वार्टर को अपराधियों की प्रदेश में नो एंट्री के लिए हर संभव प्रयास करने के आदेश दिए हैं। इसके अलावा राज्य की शांतवादियों को अपराधियों की पनाहगाह न बनने देने के लिए भी चैकन्ना रहने के लिए कहा है।सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों को आदेश जारी कर दिया गया है। इसके बाद पुलिस पूरी तरह से अलर्ट पर है और आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को राज्य में आने से रोकने की कोशिश कर रही है।

Next Post

बदरीनाथ के लिए जल्द तैयार होगा मास्टर प्लान

देहरादून। उत्तराखंड के केदार घाटी में पुनर्निर्माण का कार्य तेजी चल रहा है। केदार घाटी की तर्ज पर बदरीनाथ धाम को विकसित किए जाने का खाका तैयार किया गया है। तीर्थ पुरोहित और स्थानीय लोगों से बातचीत के बाद बदरीनाथ के विकास का मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा। पर्यटन सचिव […]

You May Like