HTML tutorial
HTML tutorial

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दो गिरफ्तार

Pahado Ki Goonj

देहरादून। पिछले दिनों 15 वर्षीय किशोरी के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया था। वहीं, पुलिस ने अब दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। जिन्हें न्यायालय में पेशकर अब जेल भेज दिया गया है।
बीती 5 जुलाई को ये मामला उस वक्त सामने आया जब पीड़िता के परिजन कोतवाली पहुंचे। परिजनों ने पुलिस को मामले से अवगत कराते हुए पड़ोस में ही रहने वाले विक्की और अनुज के खिलाफ नाबालिग लड़की साथ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया. जिसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फौरन जांच में जुट गई थी. ऐसे में पुलिस ने दोनों आरोपियों को अब धर-दबोचा है। एसएसआई रामनरेश शर्मा ने बताया कि पीड़ित किशोरी के पिता ने दो युवकों के खिलाफ दुराचार की शिकायत की दर्ज कराई थी। जिसके चलते कोतवाली पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कार्रवाई शुरू की गई। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कर रही महिला उपनिरीक्षक हिमानी चैधरी द्वारा नामजद दोनों आरोपियों को विक्की और अनुज को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया गया है।

Next Post

दो इंजीनियर सस्पेंड, जौलजीवी-टनकपुर सड़क निर्माण में हीलाहवाली करने का आरोप

देहरादून। सामरिक महत्व की भारत नेपाल सीमा पर निर्माणाधीन टनकपुर-जौलजीवी मोटरमार्ग के टेंडर में हीलाहवाली करने पर पीडब्ल्यूडी दो इंजीनियरों को निलंबित कर दिया गया है। इनमें से एक पिथौरागढ़ के तत्कालीन सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर मयन पाल सिंह वर्मा हैं, जबकि दूसरे प्रभारी सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर मनोहर सिंह हैं। दोनों इंजीनियरों को […]

You May Like