हरिद्वार। इस बार कांवड़ यात्रा स्थगित कर दी गई है। इसके चलते पुलिस कांवड़ियों को हरिद्वार आने से रोकने के लिए सतर्क है। चोर रास्तों पर पुलिस की पैनी नजर है। वहीं, पुलिस चारों ओर चेकिंग अभियान में भी जुट गई है।
इसके चलते ही रविवार को भी पुलिस चेकिंग अभियान पर थी। दोपहर करीब डेढ़ बजे पुलिस ने एक कार होटल अलकनंदा की ओर से सीसीआर टावर की ओर आते देखी। उस कार पर आगे नंबर प्लेट नहीं थी। उसमें एक युवक कार की खिड़की से हाथ बाहर निकालकर कुछ लहरा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने गाड़ी का पीछा किया और युवकों को पकड़ा। बाद में गाड़ी रोकी गई तो कार के पीछे नंबर प्लेट लगी थी। जिस पर क्स्5ब्त् 2866 नंबर लिखा था। पुलिस ने युवकों को गिरफ्तार कर लिया और अब कोर्ट में पेश करने की तैयारी में है।
अवैध फैक्टरी में धमाका, आठ की मौत
Sun Jul 5 , 2020
गाजियाबाद। मोदीनगर थाना क्षेत्र के बखरवा गांव में मोमबत्ती और पटाखे बनाने की अवैध फैक्टरी में रविवार दोपहर आग लगने से धमाका हो गया। आग में एक किशोर व सात महिलाओं की मौत हो गई, जबकि छह लोग बुरी तरह झुलस गए। डीएम ने मृतकों के आश्रितों को 4-4 लाख […]

You May Like
-
बडकोट ओजरी मे भालू के हमले से एक घायल ।
Pahado Ki Goonj October 29, 2018

