देहरादून। राजपुर क्षेत्र में युवती का उसकी बहन के घर से संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। हालांकि प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या बताया जा रहा है। वहीं पुलिस मामले को लेकर जांच में जुटी है.कोचर कॉलोनी में अल्मोड़ा की युवती ने अपनी बहन के घर देर रात को संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन उसे अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने युवती को मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस ने अस्पताल पहुंच कर पूछताछ के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना राजपुर प्रभारी राकेश शाह ने बताया कि शाम को अस्पताल प्रशासन द्वारा पुलिस को सूचना दी गई थी। इसके बाद पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर युवती की बहन से पूछताछ की और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और युवती के मोबाइल को भी खंगाला जा रहा है।
केन्द्रीय एमएसमई मंत्री नितिन गडकरी,एंव मुख्यमंत्री ने विमोचन किया ग्लोबल एलायन्स फाॅर मास एन्टरप्रिन्योरशिप की नेशनल टास्क फोर्स की रिपोर्ट का
Sat Jun 27 , 2020
नई दिल्ली,केन्द्रीय एमएसमई मंत्री नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, कर्नाटक के मुख्यमंत्री श् बी.एस. येदयुरप्पा, मेघालय के मुख्यमंत्री के. संगमा, पंजाब के शिक्षा मंत्री विजय इन्द्र सिंगला ने ग्लोबल एलायन्स फाॅर मास एन्टरप्रिन्योरशिप की नेशनल टास्क फोर्स की रिपोर्ट का वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से विमोचन किया। केन्द्रीय एमएसमई […]

You May Like
-
बडकोट – कोरोना वारिर्यस को बांटे गए आयुष रक्षा किट।
Pahado Ki Goonj September 9, 2020


