HTML tutorial
HTML tutorial

आज अलग-अलग हादसों में गई दो लोगों की जान

Pahado Ki Goonj

उत्तरकाशी  उत्तरकाशी की उप तहसील धौंतरी में धनेटी के पास एक यूटिलिटी वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई है। वाहन लगभग 50 मीटर खाई में गिरा है।
धौंतरी से लंबगांव की ओर जा रहा यूटिलिटी वाहन धनेटी गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त होने से वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल दूसरे व्यक्ति को लंबगांव टिहरी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वाहन में दो ही लोग सवार थे।
थानाध्यक्ष महादेव उनियाल ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर करीब ढाई बजे उत्तरकाशी-लंबगांव मोटर मार्ग पर धनेटी के पास एक यूटिलिटी वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। हादसे में वाहन चालक मानपुर गांव निवासी मुकेश भट्ट (36) पुत्र काशीराम भट्ट की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए सिलोड़ा टिहरी गढ़वाल निवासी महेंद्र राणा को तत्काल उपचार के लिए लंबगांव अस्पताल ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि उक्त वाहन धौंतरी से लंबगांव जा रहा था। अभी दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
चमोली में गोपेश्वर-मंडल-उखीमठ सड़क पर गंगोल गांव के पास कार खाई में गिर गई। दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को निकाला। गंगोलगाव निवासी धीरेंद्र सिंह पुत्र स्व. धर्म सिंह रावत बुधवार रात करीब 11 बजे गोपेश्वर से गंगोलगाव जा रहा था, लोगों को सुबह दुर्घटना की भनक लगी।

Next Post

पहाड़ी से मलबा आने से बंद बदरीनाथ हाईवे खुला

चमोली। तोताघाटी के पास पहाड़ी से मलबा आने से बंद हुआ बदरीनाथ हाईवे सुबह करीब नौ बजे खोल दिया गया। मार्ग बुधवार रात से बंद था, जिस कारण यहां वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। जानकारी के मुताबिक बुधवार रात को तोताघाटी के पास रोड कटिंग का काम चल रहा था। इस दौरान […]

You May Like