देहरादून। सोमवार से राज्य में घरेलू उड़ान सेवा शुरू हो गई है। जॉलीग्रांट एयरपोर्ट इसके लिये पूरी तरह तैयार भी था। एयरपोर्ट प्रशासन ने केंद्र की सभी गाइडलाइन का पालन करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग और कॉन्टैक्ट लैस प्रोसेसिंग जिसमें यात्री फेस टू फेस नहीं होने की व्यवस्था की है। हालांकि, उत्तराखंड आने वाले यात्रियों को 14 दिन क्वारंटाइन में रहना पड़ेगा। एयरपोर्ट निदेशक डीके गौतम ने बताया कि तीन यात्रियों को लेकर एयर इंडिया की फ्लाइट सोमवार सुबह जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंची। इसके साथ ही 10 यात्रियों को लेकर विमान दिल्ली के लिए रवाना हुआ। डीके गौतम ने बताया कि सुरक्षा की सभी गाइडलाइन का पालन किया जा रहा है। यात्रियों की थर्मल स्कैनिंग के साथ सभी सामान को सैनिटाइज किया गया। जॉलीग्रांट पर पहुंचे यात्रियों का एयरपोर्ट प्रशासन और तहसील प्रशासन ने स्वागत किया। 14 दिन के लिए उन्हें क्वारंटाइन कर दिया गया। इस मौके पर एसडीएम डोईवाला लक्ष्मी राज चैहान, एयरपोर्ट निदेशक डीके गौतम के अलावा तमाम अधिकारी व स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रही।
एम्स ऋषिकेश में कोविड-19 मरीजों के बेड फुल, दून अस्पताल पर बढ़ा दबाव
Mon May 25 , 2020
देहरादून। कोरोना मामले को लेकर आज प्रदेश से बड़ी खबर सामने आई है। प्रदेश के सबसे बड़े मेडिकल संस्थान एम्स ऋषिकेश में कोरोना मरीजों के लिए जगह नहीं है। ऋषिकेश एम्स में कोरोना पॉजिटिव मरीजों से अस्पताल के बेड फुल हो चुके हैं। सोमवार को एम्स से 3 मरीजों को […]

You May Like
-
साइबर क्रिमिनल्स पर बड़ी कार्रवाई, दिल्ली से दो गिरफ्तार
Pahado Ki Goonj September 28, 2021
-
उत्तराखंड सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत कोरोना पॉजिटिव
Pahado Ki Goonj December 18, 2020


