HTML tutorial
HTML tutorial

चांद का हुआ दीदार, लॉकडाउन के बीच आज देश मनाएगा ईद

Pahado Ki Goonj

नई दिल्ली। ईद-उल-फितर का चांद देश के विभिन्न हिस्सों में रविवार (24 मई) को नजर आया। इसी के साथ सोमवार (25 मई) को ईद मनाई जाएगी। चांद दिखने के बाद लोगों ने भी एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। वहीं, कोरोना वायरस के प्रसार पर नियंत्रण के लिए देश में लॉकडाउन लागू हैं और मस्जिदों समेत तमाम धार्मिक स्थल बंद हैं। इसीलिए मुस्लिम धर्मगुरुओं ने लोगों से घर पर ही ईद की नमाज अदा करने का आग्रह किया है।
दिल्ली के प्रमुख मुस्लिम धर्मगुरुओं ने रविवार को लोगों से अपील की कि वे ईद मनाते समय सामाजिक मेलजोल से दूरी के नियम पर अमल के साथ-साथ लॉकडाउन नियमों का पालन करें। फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम मुफ्ती मुकर्रम अहमद ने कहा कि चांद दिख गया है और सोमवार (25 मई) को ईद मनाई जाएगी। उन्होंने , लोगों से एक-दूसरे को गले लगाने और हाथ मिलाने से बचने के लिए कहा है।
जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने लोगों से सादगी से ईद मनाने और गरीब लोगों तथा अपने पड़ोसियों की मदद करने की अपील की। उन्होंने कहा, श्श्कोरोना वायरस के कारण ईद की नमाज पारंपरिक तौर पर अदा नहीं की जा सकेगी, लेकिन लोगों समझना चाहिए कि केवल सावधानी बरतने से ही वायरस को हराया जा सकता है।

Next Post

सावधान: नौकरी ढूंढ रहे 3 करोड़ भारतीयों का डाटा लीक

नई दिल्ली। देश में नौकरी ढूंढने वाले करीब तीन करोड़ लोगों की जरूरी जानकारियां इंटरनेट पर लीक हो गई हैं। वहीं करीब 2,000 भारतीयों के पहचान पत्र जिनमें आधार कार्ड भी शामिल हैं, वो भी हैकिंग फोरम पर लीक देखे गए हैं। साइबर इंटेलिजेंस से जुड़ी फर्म साइबल ने ये […]

You May Like