HTML tutorial
HTML tutorial

यूक्रेन से उत्तराखण्ड के तीन छात्र सकुशल वापस लौटे

Pahado Ki Goonj

देहरादून। रूस-यूक्रेन युद्ध के चार दिन बाद भी भारतीय छात्रों की परेशानी कम नहीं हुई हैं। इसी बीच रविवार को उत्तराखंड के तीन छात्र सकुशल भारत लौटे हैं। वहीं सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भारत सरकार के तमाम प्रयासों से छात्र सकुशल वापस आ रहे हैं। इनमें उत्तराखंड के तीन छात्र भी शामिल हैं। मैं पीएम मोदी और इससे जुड़े सभी अधिकारियों को धन्यवाद देता हूं, हम अन्य छात्रों के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं जिन्हें अभी वापस लाया जाना हैं।
पहली लिस्ट में 86 नागरिकों की सूचना थी, तो उसके बाद यह बढ़कर 154 हुई और अभी तक आंकड़े 226 पहुंच गया है। यूक्रेन में फंसे उत्तराखंड के देहरादून के 55, हरिद्वार के 41, टिहरी के 17, पौड़ी के 21, चमोली के 4, उत्तरकाशी के 7, रुद्रप्रयाग के 5, नैनीताल के 24, उधमसिंह नगर के 38, अल्मोड़ा के 1, चम्पावत के 5, पिथौरागढ़ के 3 और अन्य पांच नागरिक यूक्रेन में फंसे हैं। यूक्रेन से लौटे उत्तराखंड के तीन छात्रों आशुतोष पाल, अदनान व खुशी सिंह का नई दिल्ली में उत्तराखंड के अपर स्थानिक आयुक्त अजय मिश्रा ने स्वागत किया। इस अवसर पर छात्रों के अभिभावक और राज्य के सहायक प्रोटोकॉल अधिकारी मनोज जोशी व दीपक चमोली भी उपस्थित रहे। उत्तराखंड सरकार यूक्रेन में निवासरत उत्तराखंड के सभी छात्रों की सुरक्षित वापसी के लिये भारत सरकार के लगातार सम्पर्क में हैं। वहीं यूक्रेन में रह रहे काशीपुर के भाई बहन अलग-अलग स्थानों से सफर करते हुए ल्विव पहुंच गए हैं। अब वह आगे का सफर साथ में तय करके रोमानिया बॉर्डर पर पहुंचेंगे, जहां से भारतीय विमानों के द्वारा वह स्वदेश वापसी करेंगे।

 

Next Post

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,ससुरालियों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

देहरादून। डोईवाला में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। विवाहिता के परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर उनकी पुत्री की हत्या किए जाने का का आरोप लगाया। तहरीर के बाद इस मामले में पुलिस ने मृतका के पति समेत परिवार के कुल चार लोगों पर दहेज हत्या […]

You May Like