HTML tutorial
HTML tutorial

पौड़ी में क्वारंटाइन के दौरान तीसरी मौत

Pahado Ki Goonj

पौड़ी। जिले में क्वारंटाइन के दौरान तीसरे व्यक्ति की मौत हो गई है। इससे पहले दो लोगों की क्वारंटाइन में मौत हो चुकी है। नया मामला पाबौ ब्लॉक के पीपली गांव का है। यहां पर एक प्रवासी युवक गाजियाबाद से लौटा था। ये अपने घर में ही क्वारंटाइन में था। देर रात उसकी मौत हो गई है। वहीं, सूचना मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग के साथ पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। चैकी इंचार्ज अजय सिंह के मुताबिक, बीते 10 मई को शैलेंद्र चमोली (40) गाजियाबाद से अपने गांव लौटा था। वो पहले भी बीमार था और उसका इलाज चल रहा था। देर रात अचानक तबीयत बिगड़ने से उसकी मौत हो गई। पाबौ अस्पताल के मेडिकल स्टाफ जेपी वर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया लगता है कि शैलेंद्र की मौत हृदय गति रुकने से हुई है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमॉर्टम के बाद ही पता चल पाएगा कि मौत का असली कारण क्या है। बता दें कि पौड़ी जिले में क्वारंटाइन में यह तीसरी मौत है। इससे पहले भी एक महिला और पुरुष की मौत क्वारंटाइन सेंटर में हो चुकी है। शैलेंद्र चमोली की मौत के बाद से लोगों में खौफ का माहौल है। हालांकि, जिला प्रशासन ने सभी से धैर्य बनाए रखने की अपील की है।

Next Post

पांच कोरोना पॉजिटिव, कुल संक्रमित हुए 151

देहरादून। प्रदेश में शुक्रवार को पांच कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। जिसमें देहरादून जनपद में तीन और ऊधमसिंह नगर जनपद के जसपुर के दो संक्रमित मरीज हैं। प्रदेश में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा डेढ़ सौ के पार हो गया है। प्रदेश में कुल संक्रमित 151 हो गए हैं। गुरुवार को प्रदेश में 16 नए संक्रमित […]

You May Like