HTML tutorial
HTML tutorial

रमजान में कर्फ्यू वाले क्षेत्र में 3 घंटे की ढील, घर तक पहुंचाया जाएगा सामान

Pahado Ki Goonj

नैनीताल। लॉकडाउन का उल्लंघन करने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न किए जाने पर जिलाधिकारी ने सख्त रुख अपना लिया है। इसी के चलते उन्होंने सभी अधिकारियों को लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही रमजान के मद्देनजर हल्द्वानी के वनभूलपुरा कर्फ्यू ग्रस्त क्षेत्रों में 3 घंटे की छूट और लोगों तक अति आवश्यक सामान पहुंचाने का भी निर्देश दिया है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा है कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में आवश्यक वस्तुओं की दुकानें सुबह 7 से दोपहर 1 बजे तक खोली जाएंगी। हल्द्वानी के वनभूलपुरा क्षेत्र में अभी भी कर्फ्यू जारी रहेगा, लेकिन रमजान को देखते हुए यहां सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक कर्फ्यू में ढील दी जाएगी। जिससे लोग आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी कर सकें. प्रशासन को निर्देशित किया है कि फल, सब्जी, राशन, दूध सहित आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई में किसी तरह की कोई दिक्कत न हो। जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की है कि सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें और मास्क का प्रयोग करें. साथ ही दो पहिया वाहन पर केवल एक सवारी ही बैठे. कहीं पर भी भीड़-भाड़ इकट्ठा न करें. कोई व्यक्ति अगर इन नियमों का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ आपदा प्रबंधन की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

बाबा केदार की डोली केदारधाम पहंुची,कल खुलेंगे कपाट

देहरादून/ रुद्रप्रयाग। बाबा केदार की डोली केदारनाथ धाम पहुंच चुकी है। 29 अप्रैल को बाबा केदार के कपाट खोले जाने हैं। जिसके लिए केदारनाथ मंदिर को विशेष फूलों से सजाया गया है। जहां प्रकृति ने कपाट खोलने के लिए बाब केदार को बर्फ से सजाया है तो वहीं इंसानों ने […]

You May Like