HTML tutorial
HTML tutorial

बिना मास्क लगाए ग्राहकों को नही दिया पेट्रोल

Pahado Ki Goonj

देहरादून। कोरोना महामारी को हराने के लिए देशभर में 21 दिन का लॉकडाउन जारी है। राजधानी देहरादून में लोगों को भी बेवजह घरों से बाहर न निकलने के लिए कहा जा रहा है। साथ ही मास्क का प्रयोग करने को लेकर लोगों को जागरुक भी किया जा रहा है। वहीं, इसी बीच पेट्रोल पंप संचालक भी अपनी जागरुकता दिखाते नजर आ रहे हैं।देहरादून में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए देहरादून के पेट्रोल पंप संचालकों ने बिना मास्क लगाए पहुंच रहे लोगों को पेट्रोल देने से इनकार कर दिया है। पेट्रोल पंप पर मौजूद कर्मचारियों की तरफ से सिर्फ उन्हीं लोगों को पेट्रोल दिया जा रहा है, जो मास्क का इस्तेमाल कर रहे हैं। राजधानी देहरादून में प्रशासन की तरफ से लोगों को लॉकडाउन के नियमों का पालन करने की अपील की जा रही है। साथ ही घरों से बाहर निकलते वक्त मास्क पहनने के लिए भी कहा जा रहा है। इसी कड़ी में पेट्रोल पंप संचालक भी अपना योगदान दे रहे हैं। देहरादून के चकराता रोड स्थित सागर फिलिंग स्टेशन के कर्मचारी आनंद सजवान ने बताया कि बिना मास्क पहने किसी भी ग्राहक को पेट्रोल नहीं दिया जा रहा है। जिससे पेट्रोल पंप में कार्यरत कर्मचारियों के साथ-साथ जनता का भी बचाव है।

Next Post

जाने माने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सचिदानंद पैन्यूली 92 वर्ष में निधन से शोक की लहर

लिखवार गावँ, टिहरी गढ़वाल, बड़े दुःख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं माने जाने पत्रकार,सम्पादक स्वामी रामतीर्थ पत्रिका केसाथ साथ जन सत्ता ,हिंदू स्थान दैनिक समाचार पत्र में लंबे समय तक सेवा देते रहे आदरणीय डॉ सचिदानंद पैन्यूली जी का आज तड़के 3:40 am […]

You May Like