HTML tutorial
HTML tutorial

रामनगर में मिले कोरोना के दो संदिग्ध

Pahado Ki Goonj

रामनगर। बीते दिनों सीरिया से रामनगर अपने घर लौटे एक युवक की खांसी जुकाम की शिकायत थी। परिजनों द्वारा उसे संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया। जहां चिकित्सकों की टीम को युवक में कोरोना संक्रमण के लक्षण दिखाई दिए। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसका सैंपल जांच के लिए एसटीएच भेज दिया है।
बीते दिनों सीरिया से लौटे एक युवक में खांसी जुकाम के लक्षण दिखाई देने पर परिजनों ने उसे संयुक्त चिकित्सालय में दिखाया गया। जहां चिकित्सकों की टीम ने कोरोना संक्रमण की जांच के लिए युवक का सैंपल एसटीएच भेज दिया। वहीं, जांच रिपोर्ट आने के बाद ही इस संक्रमण की पुष्टि हो पाएगी। इसके साथ ही युवक को अस्पताल के विशेष आइसोलेशन वार्ड में डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। वहीं, संयुक्त चिकित्सालय में एक और संदिग्ध की जांच सैंपल एसटीएच को भेजा गया है। जो रामनगर का निवासी बताया जा रहा है। इस मामले में चिकित्सक प्रशांत कौशिक ने बताया कि दोनों युवकों के जांच रिपोर्ट दो दिन में आ जाएगी। जिसके बाद स्थिति साफ हो पाएगी।

Next Post

31 मार्च तक हैड़ाखान मंदिर और गर्जिया मंदिर बंद, मेला स्थगित

नैनीताल। भीमताल के हैड़ाखान मंदिर को 31 मार्च तक पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया है। मंदिर बंद होने से 25 मार्च से होने वाला नवरात्रि मेला भी स्थगित कर दिया गया है। मंदिर के व्यवस्थापक रागवेंद्र सिंह सम्मल ने बताया कि सरकार और जिला प्रशासन के निर्देशों के […]

You May Like