HTML tutorial
HTML tutorial

25 मई तक आएगा सीबीएसई 12वीं की परीक्षा का परिणाम

Pahado Ki Goonj

देहरादून, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल छात्र-छात्राओं का इंतजार खत्म होने को है। बोर्ड द्वारा परीक्षा परिणाम 25 मई तक जारी करने की उम्मीद है। इसके एक-दो दिन बाद ही 10वीं का परीक्षा परिणाम भी जारी कर दिया जाएगा।
सीबीएसई की ओर से हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा मार्च-अप्रैल में आयोजित की गई थीं। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर परिणाम को लेकर फिलहाल कोई जानकारी अपलोड नहीं की गई है, लेकिन बीते सालों पर गौर करें तो बोर्ड अपने शेड्यूल के हिसाब से हर साल मई माह के अंतिम सप्ताह के 25 से 27 मई के बीच रिजल्ट घोषित कर देता है।
बोर्ड अधिकारियों का कहना है कि इसे लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उम्मीद है कि 12वीं का रिजल्ट 25 मई और 10वीं का 27 मई को घोषित कर दिया जाएगा। बोर्ड ऑनलाइन रिजल्ट जारी करेगा। छात्र अपना रिजल्ट स्कूलवार या जोनवार चेक कर सकेंगे।
यह भी पढ़ें: नीट में 67 प्रतिशत नंबर पर मानिए सीट पक्की
यह भी पढ़ें: यूजीसी नेट की आंसर की और ओएमआर जारी, कर सकते हैं चेलेंज
यह भी पढ़ें: उत्तराखंडः खत्म हो सकती है मेडिकल फीस में रियायत

Next Post

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका पर लगा प्रतिबंध हटा

दक्षिण अफ्रीकी सरकार ने अश्वेत खिलाड़ियों को पर्याप्त प्रतिनिधित्व न मिलने का हवाला देते हुए देश के बड़े खेल महासंघों क्रिकेट, एथलेटिक्स, रग्बी और नेटबॉल में इनके महासंघों द्वारा किसी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट की मेजबानी करने पर कम से कम एक साल का प्रतिबंध लगा दिया था। लेकिन अब अश्वेत खिलाड़ियों को […]

You May Like