नई दिल्ली. कांग्रेस की 135वीं स्थापना दिवस पर राहुल गांधी ने एक बार फिर बीजेपी को नागरिकता संशोधन कानून पर घेरने की कोशिश की और बीजेपी नेताओं पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा नागरिका संशोधन कानून नोटबंदी से भी ज्यादा खतरनाक होगा। उन्होंने कहा कि इससे देश के गरीबों को ऐसा नुकसान होने वाला है कि वह नोटबंदी को भूल जाएंगे।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि नागरिका संशोधन कानून नोट बंदी से दुगना खतरनाक है। इसमें देश के हर गरीब को यह कहा जाएगा कि साबित करो कि आप भारतीय हो और उनके जो बांग्लादेशी दोस्त हैं। उनको कोई कागज दिखाने की जरूरत नहीं होगी। उन्होंने कहा कि इसमें कोई अमीर लाइन में खड़ा नहीं होगा क्योंकि अमीर लोग उनके दोस्त हैं। राहुल गांधी ने भाजपा पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए कहा कि मैंने एक वीडियो ट्वीट किया है, जिसमें नरेंद्र मोदी कह रहे हैं कि भारत में कोई डिटेंशन सेंटर नहीं हैं और एक वीडियो में डिटेंशन सेंटर्स के दृश्य हैं, इसलिए आप तय करें कि कौन झूठ बोल रहा है। इससे पहले राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि आज कांग्रेस का 135वां स्थापना दिवस है। मैं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी कार्यालय में ध्वजारोहण समारोह में हिस्सा लूंगा और इसके बाद गुवाहाटी में एक रैली में हिस्सा लूंगा। स्थापना दिवस के मौके पर हम लाखों कांग्रेस पुरुष और महिला कार्यकर्ताओ के निस्वार्थ योगदान को स्वीकार करते हैं।
स्थापना दिवस पर कांग्रेस बोली, हमारे लिए सबसे पहले देश
Sat Dec 28 , 2019
नई दिल्ली। कांग्रेस आज शनिवार को अपना 135वां स्थापना दिवस मना रही है। इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी मुख्यालय में ध्वजारोहण किया। इस मौके पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, राहुल गांधी, पार्टी के वरिष्ठ नेता एके एंटनी, अहमद पटेल और कई अन्य नेता मौजूद थे। वहीं […]

You May Like
-
बेवजह जानकी सेतु पर घूमना पड़ेगा महंगा, होगी कार्रवाई
Pahado Ki Goonj December 10, 2020
-
सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत एक बार फिर हुए क्वारंटाइन
Pahado Ki Goonj September 2, 2020


