HTML tutorial
HTML tutorial

कल तक निशाना साधने वाले अब मुफ्त बिजली देने की कर रहे बात-गोपाल राय

Pahado Ki Goonj

चम्पावत ,ukpkg.comन्यूज

  • कहा, आप की सरकार आम आदमी के लिए करेगी काम
  • कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में की आप की नकल
  • उत्तराखंड में नहीं बदली आम आदमी की तस्वीर और तकदीर,
  • 14 फरवरी को फैसला 1 दिन का नहीं 5 सालों के लिए  होगा
  • आपके चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद से ही बीजेपी और कांग्रेस  में है बौखलाहटचंपावत ।आप पार्टी के वरिष्ठ नेता गोपाल राय गुरुवार को अपने कुमाऊं दौरे के दौरान चंपावत विधानसभा पहुंचे, जहां  उन्होंने जनता से नव परिवर्तन संवाद किया। इससे पहले वहां पहुंचने पर आप कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि 14 फरवरी को जनता जो फैसला करेगी वह फैसला 1 दिन का नहीं ,बल्कि 5 सालों के लिए होगा । इसलिए सोच समझ कर अपना वोट का इस्तेमाल करें। उन्होंने कहा कि हमें सिर्फ 5 साल नहीं देखने बल्कि बीते हुए 21 सालों को भी देखना है ,जिन 21 सालों में प्रदेश के लिए कोई भी विकास के कार्य नहीं हुए ,क्योंकि उत्तराखंड के अंदर जिन पार्टियों को 21 साल सरकार चलाने का मौका मिला, उन पार्टियों ने दोबारा 14 फरवरी के लिए हाथ जोड़ने शुरू कर दिए हैं ।
    उत्तराखंड में 21 साल पहले राज्य निर्माण के बाद सरकार बनी 10 साल कांग्रेस को मौका दिया और 11 साल बीजेपी को जनता ने मौका दिया, लेकिन दोनों पार्टियों ने जनता को धोखा देने का काम किया। दोनों ही सरकारों को बारी-बारी से जनता ने बनाया और दोनों ही सरकारों ने अपने वादे पूरे नहीं किए और जनता को धोखा देने का काम किया। 21 साल से उत्तराखंड के लोग कांग्रेस भाजपा को मौका देते आए हैं और दोनों ही दल जनता को 21 साल से धोखा देने का काम कर रहे हैं । यही है 21 सालों का इतिहास और इस इतिहास को दिमाग में रखना बहुत आवश्यक है। यहां 21 साल से पार्टियां बदली ,नेता बदले ,मंत्री बदले, मुख्यमंत्री बदले लेकिन उत्तराखंड के आम आदमी की तस्वीर और तकदीर नहीं बदली। यहां के सरकारी स्कूल पहले से और खराब हो गए ,अस्पताल और खराब हो गए ,बिजली के दाम पहले से बढ़ गया ,महंगाई बढ़ गई ,इसलिए अबकी बार जनता बदलाव चाहती है । उत्तराखंड के अंदर अब तक बी और सी की लड़ाई थी ,यहां पर लोग दोनों कंधों पर बीजेपी और कांग्रेस का बोझ उठा रहे थे। 21 साल से उत्तराखंड की जनता पार्टी का इंतजार कर रही थी और वह पार्टी है आम आदमी पार्टी। अबकी बार चुनावी रण ए बी और सी के बीच होने जा रहा है। जब से आप पार्टी ने चुनाव लड़ने का ऐलान किया।
    तब से बीजेपी और कांग्रेस दोनों में बौखलाहट है। उन्होंने कहा कि यहां  अस्पताल, स्कूल, रोजगार ,महंगाई ,पलायन से जनता परेशान हो चुकी है । लेकिन 21 सालों में यहां रही सरकारों में प्रदेश की जनता के लिए कोई कार्य नहीं किया। उन्होंने सरकारी स्कूलों का उदाहरण देते हुए कहा कि आज उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों के बुरे हाल हैं ।कई सरकारी स्कूल बंद हो चुके हैं और लोग अपने बच्चों को मजबूरन प्राइवेट स्कूलों में पढ़ा रहे हैं । पहले दिल्ली में भी ऐसी ही स्थिति थी लेकिन हमारी सरकार बनते ही हमने सबसे पहला कार्य शिक्षा पर किया जिसके चलते आज वहां लोग प्राइवेट स्कूलों को छोड़कर सरकारी स्कूलों में अपने बच्चों को पढ़ा रहे हैं और उत्तराखंड में सरकार बनने पर भी हम इस व्यवस्था को यहां लागू करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि हमारा संकल्प है कि आम आदमी पार्टी आम आदमी के लिए काम करेगी।

    सियासी कचरे को झाड़ू से साफ करने की जरूरत
    उन्होंने कहा कि कई लोग हमें कहते हैं कि हमारी पार्टी बहुत अच्छी है लेकिन नई पार्टी है और हम पुराने खानदानी कांग्रेसी और बीजेपी वाले हैं तो आप पार्टी को वोट क्यों दें लेकिन मैं उन लोगों से कहना चाहता हूं कि आप लोगों के घरों में झाड़ू सदियों से है तो आखिर आप लोग कैसे खानदानी कांग्रेस और बीजेपी वाले हो गए ,आप लोग तो खानदानी झाड़ू वाले हैं। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस और बीजेपी नहीं थी तब भी हम लोगों के घर में झाड़ू थी और जब यह दोनों पार्टियां आगे नहीं रहेंगी ,तब भी हमारे घरों में झाड़ू रहेगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की राजनीति में जो कचरा पैदा हुआ है ,अब उसको इसी झाड़ू से साफ करने की जरूरत है और अब जनता को ही यह सफाई करनी है।

    मजबूर होकर कांग्रेस ने घोषणा पत्र में शामिल की मुफ्त बिजली की बात
    उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जब हम 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने की बात कर रहे थे तो हरीश रावत ने हमारी पार्टी पर निशाना साधा ।हमने कहा मिस कोर्स स्टेडियम बनाएंगे तो उन्होंने कहा कि पैसा कहां से लाएंगे ।हमने जो वादे किए उनको पूरा करेंगे लेकिन कांग्रेस हम पर इल्जाम लगाती है। उन्होंने कहा कि हमने कांग्रेस को मजबूर कर दिया उनके घोषणापत्र में बिजली मुफ्त देने के लिए और उन्होंने अपने घोषणापत्र में बिजली मुफ्त देने का संकल्प दोहराया है। यह सिर्फ आम आदमी पार्टी है जिसके आगे कांग्रेस और बीजेपी को मजबूर होना पड़ रहा है और जनता की बात करनी पड़ रही है और अगर उन्होंने ऐसा नहीं किया तो जनता उन्हें झाड़ू से साफ कर देगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बीजेपी का हाल 4 दिन की चांदनी फिर अंधेरी रात जैसा है। यह पार्टियों सिर्फ 4 दिन के लिए दारू पिला सकती हैं और साड़ियां बांट सकती है। लेकिन 5 साल यह सिर्फ लूटने का काम करेंगे और आम आदमी पार्टी का सिद्धांत है कि 4 दिन आप पार्टी के लिए काम कीजिए और आप पार्टी 5 साल जनता के लिए काम करके दिखाएगी।

Next Post

अभी चुनाव लड़रहे छ बागी निष्कासित व मौसम ने मोदी की रैली स्थगित किया

देहरादून,ukpkg.com ,भाजपा ने पार्टी विरोधी गतिविधियों और पार्टी प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ रहे 6 लोगों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए 6 वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी अध्यक्ष मदन कौशिक के […]

You May Like