HTML tutorial
HTML tutorial

कार खाई में गिरने से दो की मौत, एक गंभीर

Pahado Ki Goonj

देहरादून। टिहरी में गुरुवार देर रात अलमस-नगुण-भवान मार्ग पर बान्सी बैण्ड के पास एक होन्डा सिटी कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। मौके पहंुची पुलिस ने मृतकों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना देर रात की होने के कारण इसका पता काफी देर बाद लगा। थत्यूड़ क्षेत्र की 108 एम्बुलेंस किसी मरीज को हायर सेन्टर छोड़कर रात करीब 12.30 बजे वापस लौट रही थी। तभी बान्सी बैण्ड के पास उन्हें खाई मे कुछ लाइट जलती दिखाई दी। इसके बाद 108 कर्मियों ने पास जाकर देखा तो कार दिखाई दी। कर्मचारियों ने इसकी सूचना थत्यूड़ थाना पुलिस को दी। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों व घायल व्यक्ति को कड़ी मशक्कत के बाद खाई से निकाल कर सीएचसी थत्यूड़ में भर्ती कराया। लेकिन इससे पहले ही दो युवकों विनय दहिया पुत्र दिनेश दहिया 19 वर्ष निवासी इंद्रा कालोनी दिल्ली और कार्तिक भारद्वाज पुत्र बालकृष्ण भारद्वाज उम्र 19 वर्ष भजनपुरा दिल्ली की मौत हो चुकी थी। वहीं घायल युवक कुनाल उम्र 25 वर्ष पुत्र नरेंद्र खत्री नरेला दिल्ली की हालत गम्भीर होने के चलते उसे देहरादून के दून अस्पताल लिए रेफर किया गया है। अन्य लोगों की पहचान के लिए पुलिस जांच में जुटी है।

Next Post

उच्च हिमालयी क्षेत्र बर्फीले तूफान की चपेट में

देहरादून। उत्तराखंड के उच्च हिमालयी इलाकों पंचाचूली, राजरम्भा, हसलिंग, मिलम, रालम, छिपला केदार, नंदा देवी बेस कैम्प में बर्फीले तूफान के चलते पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। जानकारी के अनुसार, उत्तराखण्ड का उच्च हिमालयी क्ष़्ोत्र ं शुक्रवार सुबह चार बजे से बर्फीले तूफान की चपेट में है। जिस कारण […]

You May Like